Ambala Youth Found Dead Near Karnal Railway Station in Suspicious Circumstances | स्टेशन पर मिला संदिग्ध हालात में युवक का शव: ​​​​​​​अंबाला से करनाल एजेंट से आया था मिलने, मोबाइल और कीमती सामान गायब; पिता आर्मी में, दादा पुलिस से रिटायर्ड – Karnal News

Actionpunjab
3 Min Read


करनाल में रेलवे स्टेशन के नजदीक पुराने इंद्र पैलेस सिनेमा के पास मंगलवार देर शाम एक युवक का शव संदिग्ध हालातों में मिला। मृतक अंबाला से आया था और किसी एजेंट से मिलने वाला था, क्योंकि वह विदेश जाना चाहता था। परिजनों को लूटपाट की आशंका है। मौके पर पहुं

.

जानकारी देते मृतक के परिजन।

जानकारी देते मृतक के परिजन।

एजेंट से मिलने आया था युवक, संदिग्ध हालात में मिली लाश

मृतक की पहचान 22 वर्षीय दिव्यांशु के रूप में हुई है, जो अंबाला का रहने वाला था। वह वहीं के डीएवी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा था। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे वह अंबाला से करनाल के लिए निकला था। उसके भाई ने ही उसे बस में बैठाया था।

दिव्यांशु ने घर से कहा था कि वह किसी एजेंट से मिलने जा रहा है जो उसे विदेश भेजने का काम करता है। देर शाम जब उसका कोई संपर्क नहीं हुआ तो घरवालों ने उसे कॉल की, लेकिन फोन स्विच ऑफ था। शाम को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह दिव्यांशु ही निकला।

पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।

पोस्टमॉर्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।

सामान, घड़ी और चैन भी गायब, मुंह से झाग निकल रहे थे

परिजन कमल का कहना है कि दिव्यांशु के साथ लूटपाट की गई है। उसकी घड़ी, चांदी की चैन, बैग, डॉक्यूमेंट, पर्स और कैश सब गायब हैं। यहां तक कि उसका मोबाइल भी घटनास्थल से काफी दूर मिला। शव की हालत देखकर यह भी आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ किसी तरह की झड़प या जहरीला पदार्थ का इस्तेमाल हुआ हो सकता है, क्योंकि उसके मुंह से झाग निकल रहे थे।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

परिचित रमाकांत ने बताया कि दिव्यांशु के पिता आर्मी में हैं और फिलहाल चंडीगढ़ में पोस्टेड हैं, जबकि उसके दादा पुलिस महकमे से रिटायर्ड हैं। दिव्यांशु दो भाइयों में छोटा था। परिवार अब बेटे की मौत से सदमे में है और सच्चाई जानने की मांग कर रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

दिव्यांशु के बारे में जानकारी देते परिजन कमल।

दिव्यांशु के बारे में जानकारी देते परिजन कमल।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि यह स्पष्ट हो सके कि दिव्यांशु आखिरी बार किसके साथ देखा गया था। परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द हकीकत सामने लाएगी और आरोपी तक पहुंचेगी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *