Ravana arrested for assaulting toll employees | टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाला रावण गिरफ्तार: पुलिस के डर से महिला के कपड़े पहनकर खंडहर में छिपा था,बाल भी मुंडवा लिए – Sikar News

Actionpunjab
2 Min Read



सीकर की लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के मामले में आरोपी रावण को गिरफ्तार किया है। रावण ने अपने साथियों के साथ मिलकर 21 अक्टूबर को टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। आरोपी पुलिस के डर से महिला के कपड़े पहनकर

.

लक्ष्मणगढ़ डीवाईएसपी दिलीप कुमार मीणा के अनुसार 21 अक्टूबर को गजेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका छोटा भाई राजेंद्र सिंह भूमा टोल प्लाजा पर अपनी नौकरी कर रहा था। दोपहर 3 बजे के करीब अनुज बादूसर,मोनू गाड़ोदा सहित अन्य लोग आए। जिन्होंने जान से मारने की नियत से राजेंद्र और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की। साथ ही राजेंद्र की जेब से 15 हजार रुपए और गले में पहनी सोने की चेन भी छीन ली।

सभी बदमाश बीएल ग्रुप से जुड़े हुए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी प्रयास नेहरा उर्फ रावण उर्फ निशु पुत्र महावीर पुलिस के डर से अपनी पहचान छुपाने के लिए महिला के कपड़ों में एक खंडहर में बैठा हुआ है। जिसने अपने सिर के बाल भी मुंडवा लिए। पुलिस ने दबिश देकर वहां से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी में जिला विशेष टीम के कांस्टेबल अशोक और लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाने के कांस्टेबल विद्याधर की अहम भूमिका रही।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *