Sirsa Aerial Firing Financier Home Dabwali, Sirsa | सिरसा के डबवाली में फाइनेंसर के घर हवाई फायरिंग: कहासुनी के बाद भड़का विवाद, हमलावर उसी के गांव के, पुलिस पहुंची – Sirsa News

Actionpunjab
2 Min Read



सिरसा के डबवाली पुलिस जिला के गांव जोगेवाला में बुधवार की रात को मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई।

.

हवाई फायरिंग की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घरों से बाहर निकल आए। गांव में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार जगजीत सिंह एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। रात को घर के बाहर गेट के पास मौजूद था। इसी बीच गांव के कुछ लोग आए। दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद घर के गेट के आगे युवकों ने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही डबवाली शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। शहर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना है। अभी हमलावरों का पता नहीं चल पाया है। एक व्यक्ति गांव का है। बाकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *