Per Capita Income Growth Update; Indian Economy | Car Home Sales | देश में 2031 में प्रति व्यक्ति आय ₹4.63 लाख होगी: 2013 में 6 करोड़ परिवार सालाना ₹10 लाख कमा रहे थे, अब ऐसी 10 करोड़ फैमिली

Actionpunjab
4 Min Read


मुंबई21 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फ्रैंकलिन टेम्पलटन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,  2010-2024 के बीच प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर सालाना ₹2.41 लाख हो गई। - Dainik Bhaskar

फ्रैंकलिन टेम्पलटन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,  2010-2024 के बीच प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर सालाना ₹2.41 लाख हो गई।

देश में प्रति व्यक्ति आय, खर्च कर सकने वाली आबादी और शहरीकरण उस मुकाम पर पहुंच रहा है, जहां से खपत तेजी से बढ़ती है। बहुराष्ट्रीय एसेट मैनेजमेंट कंपनी फ्रैंकलिन टेम्पलटन की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक भारत में सालाना ₹10 लाख कमाने वाले परिवार 10 करोड़ हो जाएंगे।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 2013 में ऐसे परिवार 6 करोड़ थे। ये लोग कुल खपत का 40% हिस्सा संभालेंगे। इससे कार, मकान, एफएमसीजी प्रोडक्ट्स की बिक्री तेजी से बढ़ेगी। इसके अलावा, 2010-2024 के बीच प्रति व्यक्ति आय दोगुनी होकर सालाना ₹2.41 लाख हो गई। 2031 तक यह ₹4.63 लाख हो जाएगी। इससे लोग प्रीमियम सामान, पर्यटन और सेहत पर जरूरतों से ज्यादा खर्च करेंगे।

रिपोर्ट बताती है कि भारत अब आकांक्षा-प्रेरित अर्थव्यवस्था बन रहा है। इससे जीडीपी तेजी से बढ़ती है। 2024 से 2030 के बीच भारत की नॉमिनल जीडीपी ग्रोथ 11% सीएजीआर की रफ्तार से बढ़ने का अनुमान है। तब तक भारतीय अर्थव्यवस्था ₹644 लाख करोड़ की हो जाएगी।

इसमें घरेलू खपत का हिस्सा 60% है। इससे अगले साल भारत तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बन सकता है। निजी खपत पहले ही 2024 में 185 लाख करोड़ से ज्यादा है, 2013 में 88 लाख करोड़ थी। यह चीन, अमेरिका, जर्मनी से भी तेजी से बढ़ी है।

तरक्की के 3 प्रमुख इंडिकेटर्स…

  • बचत और निवेश: सितंबर 2025 में लोगों ने बचत के ₹29,361 करोड़ एसआईपी में लगाए। 5 साल पहले यह इसी समय 10,351 करोड़ थे।
  • तेज शहरीकरण: 2013 में शहरी आबादी 32% थी, अब 40% है। ग्रामीण इलाकों में प्रति व्यक्ति खर्च 2012 के ₹1,429 से बढ़कर ₹3,774 हो गया।
  • महंगी खरीदारी: एफएमसीजी मार्केट में प्रीमियम प्रोडक्ट्स का हिस्सा 2024 में 30-35% हो गया। 2020 में यह 20% था। 2025 तक यह ₹5 लाख करोड़ का बाजार होगा।

…………………..

कमाई-संपत्ति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

देश में 8 करोड़ से ज्यादा संपत्ति वाले 8.5 लाख: 2027 तक 16.5 लाख से ज्यादा होंगे, अमीरों को सबसे ज्यादा कमाई टेक्नोलॉजी, स्टार्टअप्स और रियल एस्टेट से

देश में कुछ साल से अमीरों की संपत्ति तेजी से बढ़ रही है। एनारॉक ग्रुप की एक रिसर्च के मुताबिक, कम से कम 8 करोड़ रुपए की निवेश योग्य संपत्ति वाले हाई-नेट-वर्थ (HNI) लोगों की संख्या अभी 8.5 लाख से ज्यादा है। 2027 तक इनके दोगुना यानी 16.5 लाख तक पहुंचने का अनुमान है। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से 20% करोड़पति 40 साल से कम उम्र के हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
  • एपल की मार्केट वैल्यू पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर पार: ये भारत की GDP के बराबर, iPhone-17 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी का शेयर 15% बढ़ा

    ये भारत की GDP के बराबर, iPhone-17 की लॉन्चिंग के बाद कंपनी का शेयर 15% बढ़ा|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:02
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आधार कार्ड नागरिकता, निवास और जन्म तिथि का सबूत नहीं: यह सिर्फ आइडेंटिटी प्रूफ है, UIDAI ने क्लैरिफिकेशन दिया

    यह सिर्फ आइडेंटिटी प्रूफ है, UIDAI ने क्लैरिफिकेशन दिया|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:01
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • आज सोना ₹3,034 और चांदी ₹3,135 सस्ती हुई: 8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹11,541 और चांदी की ₹27,334 कम हुई, जानें 3 वजह

    8 दिन में गोल्ड की कीमत ₹11,541 और चांदी की ₹27,334 कम हुई, जानें 3 वजह|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar1:27
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • सेंसेक्स 151 अंक गिरकर 84,628 पर बंद: निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही; IT, रियल्टी और FMCG में बिकवाली

    निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही; IT, रियल्टी और FMCG में बिकवाली|बिजनेस,Business - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *