होटल हेवन को जाने वाली सीढ़ियों के गेट पर लटका ताला।
आगरा के शास्त्रीपुरम में स्थित द हेवन होटल पर ताला लग गया है। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की पहली मंजिल पर बने इस होटल की सीढ़ियों पर लगे गेट को बंद कर दिया है, जिससे कोई यहां आ-जा न सके। एक युवती नीचे गिर गई थी
.
सिकंदरा थाना क्षेत्र के शास्त्रीपुरम आरवी लोधी कॉम्प्लेक्स में स्थित होटल द हेवन पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान एक युवती पहली मंजिल से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने होटल संचालकों और युवती के बॉय फ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल तीनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

शास्त्रीपुरम चौराहा स्थित होटल द हेवन।
पुलिस छापे के दौरान हुआ हादसा बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को जब होटल द हेवन में पुलिस ने रेड मारी तब युवती छुपने का प्रयास करने लगी। वह होटल के फ्रंट एलिवेशन की डक्ट में छुप गई। बाहर निकलने की कोशिश के दौरान कमजोर फर्श टूट गया और वह नीचे गिर गई। बताया गया कि फर्श पर प्लाई की परत लगी हुई थी, जिससे हादसा हुआ। युवती उस समय नग्नावस्था में थी, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

द हेवन होटल में छानबीन करने पहुंचे पुलिस अधिकारी।
तीन लोग हिरासत में लिए सिकंदरा थानाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि होटल संचालक संतोष और गौतम (दोनों सगे भाई, निवासी दहतोरा) तथा युवती का के बॉय फ्रेंड (निवासी कलाल खेड़िया) गिरफ्तार किए गए हैं। तीनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर उन्हें एसीपी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

होटल के कमरे अस्त-व्यस्त मिले।
घंटों के हिसाब से कमरे देने का खेल बताया जा रहा है कि द होटल में घंटों के हिसाब से कमरा दिया जाता था, जो होटल नियमों का उल्लंघन है। होटल में लोकल आईडी पर प्रेमी युगलों को कमरा दिया गया, जबकि इसकी अनुमति नहीं थी। कई बार तो होटल रजिस्टर में एंट्री भी नहीं की जाती थी, जिससे होटल वालों को प्रतिदिन भारी कमाई होती थी।