अस्पताल में युवक गुरचरण को ले जाते परिजन
कैथल के गांव खरकां में एक युवक का अपहरण कर उसकी टांगें तोड़ने के मामले में पटियाला के शुतराना हलके के विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है। विधायक ने कहा कि जिस प्रकार के आरोप उन पर लगे हैं, अगर कोई उन्हें साबित कर देता है
.
विधायक बोले- मेरे परिवार का कोई हाथ नहीं
विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर ने कहा कि जिस युवक की टांगें तोड़ी गई है। उसमें उनका व उनके परिवार का कोई हाथ नहीं है। यह केवल उनकी छवि को खराब करने और उनको बदनाम के लिए कोशिश की जा रही है। जो युवक उन पर आरोप लगा रहा है, वह खुद आपराधिक छवि का है। उस पर चोरी, ठगी, छीनाझपटी, धोखाधड़ी सहित अन्य वारदातों के करीब 12 मामले पंजाब के विभिन्न थानों दर्ज हैं।

मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक कुलवंत सिंह बाजीगर
मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे मामला
इस मामले को लेकर उन्होंने पटियाला व कैथल के पुलिस अधिकारियों से बातचीत की है और खुद यह कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच करें। अगर तथ्य उनके खिलाफ हैं तो कार्रवाई करें, लेकिन अगर युवक द्वारा लगाए गए आरोप गलत पाए गए तो फिर कोर्ट में केस करेंगे। यही नहीं वे इस मामले को पार्टी लेवल पर कार्रवाई के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाएंगे।
कहा- बदनाम करने का मौका नहीं छोड़ रहा युवक
विधायक ने कहा कि वह युवक उनको बदनाम करने का कोई कोई मौका नहीं छोड़ रहा है। असल तो वे लोग ही उसे नहीं छोड़ेंगे, जिनके साथ उसने ठगी व धोखाधड़ी जैसी घटनाएं की हैं। अगर उन पर लगाए गए आरोप सच साबित नहीं हुए तो वे उसे कोर्ट में घसीटेंगे। विधायक ने कहा कि आज तक उनका गांव के किसी सामान्य व्यक्ति के साथ भी कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ।
युवक ने उनके छोटे भाई के खिलाफ सरपंची का चुनाव लड़ा था, जिसमें युवक हार गया था। तभी से वह उनके और उनके परिवार के खिलाफ रंजिश पाले हुए है। उनका भाई चुनाव जीत गया था, जिसके खिलाफ युवक ने कोर्ट में भी केस डाला था लेकिन बाद में वह केस खारिज हो गया। युवक पर हमला करवाने में उनका व उनके परिवार का कोई हाथ नहीं है।

अस्पताल में दाखिल युवक गुरचरण
ये थे आरोप
बता दें कि, मंगलवार को चिचड़वाला, पंजाब के रहने वाले युवक गुरचरण ने शुतराना जिला पटियाला पंजाब के विधायक व उसके बेटों सहित अन्य पर उस पर हमला करवाने और टांगें तोड़ने के आरोप लगाए थे। इस संबंध में गुहला थाना में विधायक व उसके बेटों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
मामले की जांच की जा रही : एसपी
इस मामले में कैथल एसपी उपासना का कहना है कि पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।