Kangana Ranaut defamation case, Bebe Mohinder Kaur, Bathinda | माफ़ी का टाइम चार साल पहिलां सी: माता का जवाब,कंगना की माफ़ी पर बोली महिंदर कौर, अगली सुनवाई 24 नवंबर को – Jalandhar News

Actionpunjab
6 Min Read


बेबे महिंदर कौर ,सांसद कंगना रनौत की फोटो।

जालंधर बॉलीवुड अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत को किसान आंदोलन से जुड़े एक मानहानि मामले में बठिंडा कोर्ट में पेश होना पड़ा। कोर्ट में पेशी के बाद कंगना द्वारा ‘माफ़ी’ मांगे जाने पर, केस दर्ज करने वाली बुजुर्ग किसान महिला बेबे महेंद्र कौर

.

बेबे महिंदर कौर।

बेबे महिंदर कौर।

महिंदर कौर बोली अदालत से फटकार पड़ी तो बठिडा आई

भास्कर रिर्पोटर अमनदीप बातचीत करते हुए महेंद्र कौर ने कहा कंगना की माफ़ी को खारिज करती हूं माफ़ी का टाइम तो चार साल हो गए, निकल गया है। अगर माफ़ी मांगनी थी तो उस दिन माँगती। वह तो पूरा यत्न करके हटी है। चंडीगढ़ गई, फिर दिल्ली कोशिश की, वहाँ से हार गई तो फिर वहाँ से जब कहा कि बठिंडा जा, तो आई है। अब माफी किस बात की जब उसका अहंकार टूटा और अदालत से फटकार पड़ी, वो तो दिल्ली से विडियो कॉल से पेश होना चाहती थी लेकिन अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर बठिंडा बुलाया है

महेंद्र कौर ने आगे कहा कि कंगना ने उन्हें (एक बुजुर्ग महिला को) ख़राब करके रख दिया। उन्होंने कहा कि कंगना खुद तो मौज से बैठी रहती थी, लेकिन उन्हें (महेंद्र कौर को) घंटों बसों के धक्के खाकर चंडीगढ़ और दिल्ली जाना पड़ा।

उन्होंने कंगना पर कटाक्ष करते हुए कहा, हमारी तो वह निंदा करती थी, बड़ाई तो सरकारों की करती थी। पहले फिल्में करती थी, बड़ी एक्टर थी, फिर उसे लगा मैं इससे भी बड़ी हूं, उसके मन में पैसे का घामड था। कानून सब के लिए एक है चाहे वो आमीर हो जा गरीब हो कानून करके अमीर और सांसद को अदालत पेश होना पड़ा। महिंदर कौर ने अदालत का धन्यवाद किया जिसने कानून की ताकत दिखाई।

भाजपा सांसद कंगना रनौत।

भाजपा सांसद कंगना रनौत।

पेशी की तारीख़: 27 अक्टूबर को अभिनेत्री कंगना रनौत की बठिंडा कोर्ट में पेशी हुई

कंगना का बयान: कोर्ट से बाहर आकर कंगना ने पत्रकारों से बात करते हुए इस पूरे मामले को गलतफहमी बताया।उन्होंने कहा, मैं माता जी (महेंद्र कौर) के पति को भी संदेश दिया है कि मैं सपने में भी ऐसा कुछ नहीं सोच सकती, जितना बड़ा मुद्दा यह बन गया है। हर माता मेरे लिए, चाहे वह हिमाचल की हो, चाहे पंजाब की हो, मेरे लिए पूजनीय हैं।” उन्होंने दावा किया कि यह एक ‘मीम’ था जिसमें कई महिलाएं शामिल थीं और किसी एक व्यक्ति विशेष को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की गई थी।उन्होंने कहा, गलतफहमी हुई है उसको लेकर हमने अफ़सोस जताया है। अगर माता जी को कोई ठेस पहुँची है तो उसको लेकर मुझे दुख है।

माता महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बैनीवाल

माता महिंदर कौर के वकील रघबीर सिंह बैनीवाल

वकील की जानकारी (महेंद्र कौर के पक्ष से): बेबे महेंद्र कौर के वकील रघबीर सिंह बैनीवाल ने बताया:

कंगना की माफ़ी: कंगना ने अदालत में पेश होते ही हाथ जोड़कर कहा कि वह माफ़ी माँगना चाहती हैं, क्योंकि उन्होंने जो ट्वीट किया था, वह ‘गलती से’ रीट्वीट हो गया था और उनका इरादा किसी एक को निशाना बनाने का नहीं था। पति लाभ सिंह का जवाब: महेंद्र कौर के पति लाभ सिंह (जो बीमारी के चलते महेंद्र कौर के न आने पर कोर्ट में मौजूद थे) ने तुरंत कोर्ट में कहा कि चार साल बाद उन्हें माफ़ी याद आई है। उन्होंने पहले नोटिस भेजे थे, लेकिन तब किसी भी स्टेज पर (न कोर्ट में, न हाई कोर्ट, न सुप्रीम कोर्ट में) माफ़ी का कोई शब्द इस्तेमाल नहीं हुआ। लाभ सिंह ने कहा कि यह हमारे केस की जीत है।माफ़ी पर अंतिम फ़ैसला उन्होंने स्पष्ट किया कि वह अकेले माफ़ी देने वाले नहीं हैं। वह संघर्ष कमेटी के साथ बैठकर बात करेंगे और सभी की मंज़ूरी के बाद ही कोई अंतिम फ़ैसला लिया जाएगा।

क्या था मामला

विवादित टिप्पणी: साल 2021 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना रनौत ने धरने पर बैठीं बुजुर्ग किसान महिला महेंद्र कौर को कथित तौर पर शाहीन बाग़ की दादी बिलकिस बानो बताते हुए यह टिप्पणी की थी कि ये महिलाएँ 100-100 रुपये लेकर धरने पर बैठती हैं।मानहानि का केस: इस विवादित टिप्पणी को लेकर बेबे महेंद्र कौर ने कंगना के खिलाफ बठिंडा अदालत में मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

अगली सुनवाई की तिथि 24 नवंबर

24 नवंबर को मामले की अगली सुनवाई है।कंगना के वकील ने एक अर्जी दी है जिसमें सुरक्षा का हवाला देते हुए उन्हें हर पेशी पर आने से रियायत देने की माँग की गई है, जिस पर कोर्ट ने शिकायतकर्ता पक्ष से जवाब माँगा है।

महेंद्र कौर के वकील ने इस रियायत का विरोध करते हुए कहा है कि कानून की नज़र में मुलाजिम तो मुलजिम है और हर पेशी पर आना जरूरी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *