DDU Gorakhpur SWAYAM Registration Deadline

Actionpunjab
3 Min Read



दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्वयं (SWAYAM) कोर्सेज में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए एक बार फिर निर्देश जारी किए हैं।

.

कुलसचिव ने सभी फैकल्टी हेड, एचओडी और एफिलिएटेड कॉलेजों के प्रिंसिपल को पत्र भेज कर यह साफ किया गया है कि जिन विद्यार्थियों ने अब तक स्वयं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे तत्काल रजिस्ट्रेशन करवाएं। बिना रजिस्ट्रेशन संबंधित परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस सत्र से लागू हुए स्वयं पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप विश्वविद्यालय द्वारा इस सत्र से स्नातक द्वितीय सेमेस्टर में कौशल संवर्धन पाठ्यक्रम (एसईसी), स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर में क्षमता संवर्धन पाठ्यक्रम (एईसी) और स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर में अंतर-विभागीय ओपन इलेक्टिव के अंतर्गत स्वयं पाठ्यक्रम लागू किए गए हैं। इन पाठ्यक्रमों में पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण संबंधित परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्रेडिट से वंचित रह जाएंगे विद्यार्थी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जो विद्यार्थी स्वयं पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करेंगे या आंतरिक मूल्यांकन पूर्ण नहीं करेंगे, वे विश्वविद्यालय परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे और संबंधित क्रेडिट से वंचित रह जाएंगे। इसलिए सभी विभागाध्यक्षों, प्राचार्यों, और मेंटर्स को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं।

कुलसचिव ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित पंजीकरण की प्रगति की सतत समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र विद्यार्थी स्वयं पाठ्यक्रम से वंचित न रहे।

कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि स्वयं पाठ्यक्रमों के माध्यम से विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 की भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, लचीली और डिजिटल शिक्षा को संस्थागत स्वरूप दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक सामग्री से जोड़ने और कौशल-आधारित अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

स्वयं नोडल अधिकारी प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने पंजीकरण कर लिया है और नियमित रूप से वीडियो व्याख्यान और साप्ताहिक क्विज में भाग ले रहे हैं। उन्होंने शेष विद्यार्थियों से अपील की कि पंजीकरण की अंतिम तिथि निकट होने के कारण वे विलंब न करें।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *