Amitabh Bachchan enters the Battle of Galwan! met director on set | बैटल ऑफ गलवान में हुई अमिताभ बच्चन की एंट्री!: सलमान खान की फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीर, गोविंदा ने भी शुरू की है शूटिंग

Actionpunjab
4 Min Read


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म में अमिताभ बच्चन के होने की खबरें हैं। दरअसल, हाल ही में एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें अमिताभ बच्चन फिल्म के डायरेक्टर अपूर्वा लखिया के साथ फिल्म बैटल ऑफ गलवान के सेट पर नजर आए हैं।

डायरेक्टर अपूर्व लखिया ने हाल ही में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से अमिताभ बच्चन के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, सोचिए वो मुझे क्या कह रहे हैं। हैशटैग लीजेंट ऑन द सेट टुडे। अमिताभ बच्चन।

तस्वीर सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे कि अमिताभ बच्चन की फिल्म में एंट्री हो चुकी है। हालांकि इस बात पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अगर ऐसा होता है, तो ये अमिताभ बच्चन और सलमान की साथ में चौथी फिल्म होगी। दोनों ने फिल्मों बाबूल, बागबान, गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। इसके अलावा फिल्म हैलो ब्रदर मिें भी अमिताभ बच्चन वॉइस नरेटर थे।

गोविंदा और सलमान भी 18 साल बाद साथ लौटे

हाल ही में गोविंदा ने भी फिल्म बैटल ऑफ गलवान फिल्म की शूटिंग शुरू की है। इस फिल्म के जरिए गोविंदा और सलमान की जोड़ी 18 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रही है। इससे पहले दोनों साल 2007 की फिल्मों पार्टनर और सलाम-ए-इश्क में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा सलमान ने गोविंदा की फिल्म दिवाने मस्ताने में भी स्पेशल अपीयरेंस दी थी।

अपूर्वा लखिया के निर्देशन में बन रही फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। फिल्म का दूसरा शेड्यूल 10 अक्टूबर मुंबई में शुरू हुआ है।

इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, अभिलाश चौधरी, विपिन भारद्वाज, सिद्धार्थ मूली और जेन शो भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म अगले साल बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

कैसी होगी फिल्म की कहानी?

ये फिल्म लद्दाख के LAC के पास स्थित गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच बिना हथियारों के हुई झड़प की कहानी है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद यह इलाका संवेदनशील बना रहा। 2020 की शुरुआत में दोनों देशों के सैनिक LAC के कई हिस्सों में आमने-सामने आने लगे थे। चीन की सेना (PLA) ने गलवान इलाके में ढांचे और टेंट लगाना शुरू किया, जिस पर भारत ने आपत्ति जताई। 15 जून 2020 की रात, भारतीय सेना की 16 बिहार रेजिमेंट के सैनिक कर्नल संतोष बाबू के नेतृत्व में गलवान घाटी में चीन के सैनिकों से बातचीत करने गए ताकि विवाद कम किया जा सके। बातचीत हिंसक झड़प में बदल गई, दोनों पक्षों ने बिना हथियारों के लाठियों, लोहे की छड़ों और पत्थरों से एक-दूसरे पर हमला किया।

इस भिड़ंत में 20 भारतीय सैनिक शहीद हुए, जिनमें कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे। चीन ने अपने कम से कम 4 सैनिकों की मौत की पुष्टि की, हालांकि भारत का कहना था कि संख्या अधिक थी। इस लड़ाई के नेतृत्व करने वाले कर्नल संतोश बाबू का किरदार सलमान खान निभा रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *