Husband and wife beaten up on suspicion of being informers | मुखबिरी के शक में पति-पत्नी से मारपीट: खेत में काम करते समय एक ही परिवार के लोगों ने लाठियों से किया हमला – Deeg News

Actionpunjab
2 Min Read


डीग जिले के गांवड़ी गांव में मुखबिरी के शक में एक युवक और उसकी पत्नी की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, गांवड़ी निवासी शब्बीर और उसकी पत्नी सरजीना पर गांव के ही आकूप पुत्र मुंशी

.

मारपीट में घायल युवक।

मारपीट में घायल युवक।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, आकूप और उसके परिवार के सदस्य अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। 26 अक्टूबर को पुलिस ने आकूप के घर पर दबिश दी थी। इस पर उन्हें शक हुआ कि शब्बीर ने ही पुलिस को सूचना दी है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने बुधवार सुबह शब्बीर और उसकी पत्नी पर खेत में काम करते समय लाठी-डंडों, फरसे और फावड़े से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर जुरहरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया। थाना अधिकारी अमित ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रास्ते को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस अब दोनों पहलुओं (मुखबिरी के शक और रास्ते के झगड़े) से मामले की जांच कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *