Bike stolen from outside factory in Ludhiana | लुधियाना में फैक्ट्री के बाहर से बाइक चोरी: पीछा कर एक आरोपी को पकड़ा, साथी वाहन लेकर फरार, घटना सीसीटीवी में हुई कैद – Ludhiana News

Actionpunjab
2 Min Read



पंजाब के लुधियाना में एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी बाइक को दिनदहाड़े कुछ वाहन चोरी हो गई। चोर जब बाइक लेकर जा रहे थे तभी बाइक का मालिक पहुंच गया। उसने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पकड़े गए युवक को उसने पुलिस

.

बाइक मालिक युवक अजय ने बताया कि वह काम से फैक्ट्री आया था। उसने अपनी बाइक को फैक्ट्री के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब अजय वापस लौटा, तो उसने देखा कि कुछ युवक उसकी बाइक लेकर जा रहे थे। अजय ने उनका पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ने में सफल रहा। लेकिन उसके साथ भागने में सफल रहे।

बाइक को बरामद करने में लगी पुलिस

पकड़े गए युवक को ग्यासपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी दोराहा इलाके का निवासी बताया जा रहा है। ग्यासपुर चौकी पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कहना है बाइक को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

लोग बोले- इलाके बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाएं

हालांकि, चोरी हुई बाइक अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उनमें असुरक्षा का माहौल है। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *