Sagwara president accused of encroaching municipal land | सागवाड़ा अध्यक्ष पर पालिका भूमि अतिक्रमण का आरोप: कांग्रेसी पार्षदों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की – Dungarpur News

Actionpunjab
2 Min Read



 सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष पर अतिक्रमण करने का आरोप, कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

डूंगरपुर में सागवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी और उनके पार्टनर्स पर नगरपालिका की जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं ने डूंगरपुर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और दोष

.

एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया के नेतृत्व में कांग्रेसी पार्षद और नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से नगरपालिका अध्यक्ष आशीष गांधी और उनके पार्टनर्स ने सागवाड़ा नगर की बाहुबली कॉलोनी में पालिका की बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया है। कांग्रेसियों के अनुसार, अध्यक्ष और उनके पार्टनर्स ने यह कॉलोनी विकसित की है।

कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि पूर्व में निचली अदालत ने इस अतिक्रमण को सही मानते हुए हटाने का आदेश दिया था। आदेश के बावजूद, पालिका अध्यक्ष और उनके पार्टनर्स ने कथित तौर पर दोबारा उस जमीन पर अतिक्रमण कर लिया। इसके बाद, एक जनहित याचिका हाईकोर्ट में दायर की गई थी, जिसने शिकायत की जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे।

हालांकि, हाईकोर्ट के आदेश पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के चलते, कांग्रेसी पार्षदों और नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका की जमीन से अतिक्रमण हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *