अभाविप ने सरदार पटेल जयंती पूर्व-संध्या पर निकाली मशाल यात्रा: एकता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प – Lalitpur News

Actionpunjab
1 Min Read


कुंदन पाल | ललितपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार देर शाम सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती की पूर्व संध्या पर मशाल यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने लौह पुरुष के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

यह यात्रा घंटाघर से शुरू हुई, जहां अभाविप कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। हाथों में मशाल लिए सभी कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे। इस मशाल यात्रा का उद्देश्य सरदार पटेल के एकता और राष्ट्रनिर्माण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन नगर मंत्री कृष्ण गोपाल शर्मा ने किया। तहसील संयोजक धनंजय दुबे सहित अभाविप के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोश तथा देशभक्ति के नारों के साथ इस यात्रा में शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *