![]()
सरपंच चुनाव धमकी केस में आरोपी रिमांड पर लिया गया।
लुधियाना के जगराओं में पुलिस ने पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में सरपंची चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी भवदीप सिंह को रिमांड पर लिया है। उसे पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर जगराओं की अदालत में पेश किया गय
.
अदालत ने भवदीप सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। सीआईए स्टाफ जगराओं में उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस मामले में धमकी भरे कॉल के स्रोत और अन्य शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
बंबीहा गैंग के नाम पर महिला प्रत्याशी को दी थी धमकियां
यह मामला 3 अक्टूबर 2024 का है, जब सुधार थाना के टूसे गांव की सरपंच प्रत्याशी सुखदीप कौर को इंग्लैंड के नंबर से बंबीहा गैंग के नाम पर धमकियां मिली थीं। चार दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने इसी मामले में भवदीप सिंह को नामजद किया है।
विरोधी उम्मीदवार हरप्रीता पर भी केस
जानकारी के अनुसार, उस समय पीड़िता सुखदीप कौर के खिलाफ चुनाव लड़ रही पीड़ित महिला की विरोधी महिला के पति हरप्रीत सिंह उर्फ हरप्रीता को भी इस केस में शामिल किया गया है। हरप्रीता के खिलाफ पहले ही 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह सभी मामलों में जमानत पर बाहर है।
भवदीप सिंह पर UAPA के तहत केस
पुलिस और पीड़ित पक्ष दोनों को शक था कि धमकी भरे कॉल के पीछे हरप्रीता का हाथ हो सकता है।दूसरी ओर, भवदीप सिंह पर यूएपीए (UAPA) के तहत भी मामला दर्ज है। उसके खिलाफ शिंगार सिनेमा बमकांड सहित कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
भाई शिंगार सिनेमा बमकांड का आरोपी
भवदीप का भाई संदीप सिंह भी शिंगार सिनेमा बमकांड का आरोपी था, जिसकी जेल में मौत हो गई थी।सुधार पुलिस के मुखी गुरदीप सिंह ने बताया कि भवदीप सिंह से पूछताछ के बाद धमकी भरे कॉल्स के स्रोत और बाकी शामिल लोगों की पहचान में मदद मिल सकती है। पुलिस अब धमकी देने वाले इंग्लैंड नंबर की लोकेशन और नेटवर्क कनेक्शन की भी जांच कर रही है।