नारनौल में जन परिवेदना एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक लेते हुए मंत्री अरविंद शर्मा की फाइल फोटो
महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा आज (शुक्रवार) दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय सभागार में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवेदना समिति की मासिक बैठक लेंगे। इसमें पहले से निर्धारित 11 मामले सुनवाई के लिए रखे जाएंगे। जिनका संबंधित विभा
.
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस से संबंधित दो, नगर परिषद नारनौल का एक, पंचायत अधिकारी निजामपुर का एक, उप मंडल अधिकारी नारनौल का एक, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक नारनौल का एक, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल का एक, अधीक्षण अभियंता, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ का एक, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग नारनौल के दो तथा जिला नगर योजनाकार नारनौल का एक मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।

नारनौल के डीसी कैप्टन मनोज कुमार।
इन लोगों के मामलों की होगी सुनवाई
डीसी ने बताया कि गांव गडानिया की ग्यारसी देवी, वार्ड नंबर 21 की नई कॉलोनी जमालपुर नारनौल का विपिन पाल शास्त्री, रविंद्र कुमार, सुमन व मंजू देवी, ग्रामवासी मौजा बिगोपुर का सुभाष चंद, अशोक कुमार व रामचंद्र, खेड़की का सरपंच हरिद्वार लाल, चिंडालिया का शेर सिंह, गांव बड़कोदा का राशन डिपो धारक उमेद सिंह, खासपुर का रामदेव, उन्हाणी का संदीप कुमार, मोहल्ला मोती नगर गली नंबर 2 नारनौल का वकील भवानी शंकर, रतन लाल यादव, अशोक कुमार शर्मा, यशवीर वर्मा, अमरजीत यादव, मोहल्ला केशव नगर गली नंबर एक नारनौल की राजबाला तथा व नारनौल के राजपाल का मामला सुनवाई के लिए रखा जाएगा।