SP, soldiers and businessmen ran in Run for Unity | रन फॉर यूनिटी में दौड़े एसपी,जवान और व्यापरी: जय पलटन से पुलिस लाइन तक दौड़,थाना स्तर पर भी सीएलजी मेंबर्स और पुलिस दौड़ी – Alwar News

Actionpunjab
2 Min Read



पुलिस जय पलटन से पुलिस लाइन तक दौड़ी।

अलवर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर अलवर पुलिस की ओर से “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया। यह मुख्य दौड़ जय पलटन से शुरू होकर पुलिस लाइन तक संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, एडिशनल एसपी शरणं कांबले

.

कार्यक्रम का उद्देश्य “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति से भरे नारों के साथ देश की एकता और भाईचारे का जज्बा दिखाया।

इस दौरान एनईबी थाना इंचार्ज दिनेश चंद मीणा के नेतृत्व में पुलिस जवानों और सीएलजी मेंबर्स ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। वहीं सदर थाना SHO, शिवाजी पार्क, अरावली विहार और अन्य सभी थानों की टीमों ने भी अपने-अपने स्तर पर अलग-अलग रूट पर “रन फॉर यूनिटी” आयोजित की। सभी जगहों पर पुलिस स्टाफ, पुलिस मित्र और सीएलजी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

एडिशनल एसपी शरणं कांबले ने कहा कि सरदार पटेल के लौह संकल्प और देश की एकता के प्रति समर्पण से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। अलवर पुलिस ने इस आयोजन से यह संदेश दिया कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत की पहचान है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *