Nishan Yatra started before Shyam Kirtan in Amethi | अमेठी में श्याम कीर्तन से पहले निकली निशान यात्रा: हनुमानगढ़ी से शुरू होकर कस्बे का भ्रमण, शाम को होगा मुख्य आयोजन – Amethi District News

Actionpunjab
2 Min Read


अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में विशाल श्याम कीर्तन के आयोजन से पहले बुधवार को निशान यात्रा निकाली गई। हनुमानगढ़ी मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिसने पूरे कस्बे का भ्रमण किया।

गाजे-बाजे के साथ निकली यह निशान यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से शुरू होकर पूरे कस्बे में घूमी और वापस मंदिर पर ही समाप्त हुई। इस दौरान अग्रवाल समाज के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी बाबा खाटू श्याम की निशानियां हाथों में ले रखी थीं और जयकारे लगाए।

शाम को दुर्गापुर रोड स्थित सेलिब्रेशन पॉइंट में विशाल श्याम कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए व्यापारी, अधिकारी समेत बड़ी संख्या में लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अमेठी कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है और जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। निशान यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, नितिन अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महेश सोनी, विजय कसौधन,बद्रीश बरनवाल,विष्णु सोनी और चित्रांशु जायसवाल समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *