AAP MP Swati Maliwal Arvind Kejriwal Chandigarh residence update: Punjab AAP Government | स्वाति मालीवाल का दावा-केजरीवाल को चंडीगढ़ में कोठी मिली: फोटो शेयर कर लिखा- दिल्ली से भी शानदार शीश महल बनवाया, AAP नेता ने नकारा – Chandigarh News

Actionpunjab
5 Min Read


स्वाती मालीवाल की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई सैटेलाइट इमेज। इनसेट में अरविंद केजरीवाल और मालीवाल की फोटो।

दिल्ली से आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हलचल मचा दी है। स्वाति मालीवाल ने एक्स हैंडल पर सैटेलाइट इमेज शेयर कर लिखा कि दिल्ली का शीश महल खाली होने के बाद अरविंद केजरीवाल ने

.

उन्होंने आगे लिखा कि चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है। कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।

स्वाति मालीवाल ने ये पोस्ट शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह 11 बजे डाली। जिसके बाद भाजपा ने भी केजरीवाल को घेरा। हालांकि आप नेताओं ने इसे बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की यहां कोई रिहायश नहीं है।

स्वाति मालीवाल की पोस्ट…

कंग बोले- केजरीवाल दिल्ली में ही रहते ​​​​​हैं​​ इसको लेकर दैनिक भास्कर ने पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से AAP के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग से बात की। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर हैं। वह अकसर पंजाब आते हैं और आते रहेंगे। मगर उनकी यहां पर कोई रिहायश नहीं है। वह दिल्ली में ही रहते हैं।

चंडीगढ़ BJP की 3 बड़ी बातें…

  • पंजाब में भव्य महल बनवाया: चंडीगढ़ BJP ने​​​​​ शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे एक्स हैंडल​​ पर पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा दिल्ली का शीश महल भले ही खाली हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उससे भी भव्य महल बनवाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 2 एकड़ का 7 सितारा सीएम बंगला, भगवंत मान की आप सरकार द्वारा उपहार में दिया गया। अब उनका नया शाही महल है।
  • केजरीवाल प्राइवेट जेट में गुजरात रवाना हुए: पोस्ट में आगे लिखा- कल केजरीवाल इस हवेली से पंजाब सरकार के हेलिकॉप्टर में रवाना हुए। अंबाला में राज्य के प्राइवेट जेट में सवार हुए और गुजरात के लिए उड़ान भरी। यह सब उनकी पार्टी के राजनीतिक अभियान के लिए था, पंजाब के कल्याण के लिए नहीं।
  • पंजाब नशे, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ग्रस्त: पोस्ट में आगे लिखा- पूरी पंजाब सरकार अब केजरीवाल की पर्सनल सर्विस टीम के रूप में काम कर रही है, जो टैक्स देने वालों के पैसे को बर्बाद कर रही है। जबकि पंजाब नशे, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से ग्रस्त है। पार्टी की सांसद ने ही पंजाब के संसाधनों के इस दुरुपयोग पर सवाल उठाया है।

चंडीगढ़ BJP की पोस्ट…

दिल्ली BJP ने लिखा- एक और भव्य शीश महल वहीं दिल्ली भाजपा ने सैटेलाइट इमेज को साझा कर एक्स पर लिखा- बिग ब्रेकिंग- आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीश महल।

केजरीवाल के PA बिभव पर मारपीट का आरोप लगा चुकीं स्वाति मालीवाल का आम आदमी पार्टी से विवाद पिछले साल मई में सामने आया था। दरअसल, 13 मई को स्वाति मालीवाल उस वक्त सीएम रहे केजरीवाल से मुलाकात करने पहुंची थीं। सीएम आवास में उनकी पीए बिभव कुमार से बहस हुई। बाहर आकर उन्होंने आरोप लगाया कि बिभव ने उनके साथ मारपीट की। जांच के बाद 18 मई को बिभव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

100 दिन जेल में बंद रहने के बाद केजरीवाल के पूर्व पीए बिभव कुमार को 3 सितंबर को जमानत दे दी गई थी। कोर्ट ने कहा था कि मालीवाल को आई चोटें सामान्य हैं। इस केस में जमानत मिलनी चाहिए। आप किसी व्यक्ति को ऐसे केस में जेल में नहीं रख सकते हैं।

————–

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के घर के बाहर कचरा फेंका, बोलीं- केजरीवाल सुधर जाओ, वरना जनता सुधार देगी

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल करीब 9 महीने पहले दिल्ली में सफाई के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर कूड़ा फेंकने गईं थीं। वह पहले मालीवाल लोडिंग ऑटो लेकर विकासपुरी पहुंची। यहां उन्होंने लोगों के साथ सड़क से कचरा उठाया और ऑटो में भरकर केजरीवाल के घर गईं। यहां उन्होंने सारा कचरा सड़क पर फेंक दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *