Rajasthan Gramin Bank Deeg branch celebrated Vigilance Week | राजस्थान ग्रामीण बैंक डीग शाखा ने मनाया सतर्कता सप्ताह: लाला मनोहर लाल खंडेलवाल स्कूल में छात्राओं को दी जानकारी – Deeg News

Actionpunjab
1 Min Read


राजस्थान ग्रामीण बैंक की डीग शाखा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गर्ल्स स्कूल में शिविर आयोजित।

राजस्थान ग्रामीण बैंक की डीग शाखा ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शहर के लाला मनोहर लाल खंडेलवाल राजकीय सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में एक शिविर का आयोजन किया।

.

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित।

इस अवसर पर बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने छात्राओं को कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सभी को ईमानदारी से कार्य करने की शपथ दिलाई और साइबर अपराधों के दुष्प्रभावों तथा उनसे बचाव के तरीकों के बारे में अवगत कराया।

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने ईमानदारी की शपथ दिलाई।

बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सुनील अग्रवाल ने ईमानदारी की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई। इसमें सफल प्रतिभागियों को बैंक द्वारा पुरस्कार वितरित किए गए।

मंच संचालन सार्थक जोशी ने किया। इस कार्यक्रम में बैंक की ओर से सौरभ बंसल, गौरव शर्मा और हेमंत शर्मा उपस्थित रहे। अंत में, शाखा प्रबंधक नरेंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *