SP started a law school in the college. | एसपी ने कॉलेज में लगाई कानून की पाठशाला: सैकड़ों छात्र-छात्राओं को दी नए कानूनों की जानकारी, टीचर भी हुए शामिल – Pratapgarh News

Actionpunjab
1 Min Read


मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ में एसपी दीपक भूकर ने शहर के एमडीपीजी कॉलेज में एक ‘कानून की पाठशाला’ का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों छात्र-छात्राओं को नए कानूनों और डिजिटल अपराधों के बारे में जागरूक किया।

एसपी भूकर ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं की जानकारी दी और उनकी गुणवत्ता पर विस्तार से बताया। उन्होंने यूपीकॉप पोर्टल, जीरो एफआईआर और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की।

पहले 2 तस्वीरें देखिए…

उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिजिटल युग में डिजिटल अरेस्ट और ऑनलाइन फ्रॉड जैसे मामलों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि सभी को इन जानकारियों से अवगत रहना चाहिए।

एसपी ने विद्यार्थियों से नए कानूनों की जानकारी प्राप्त करने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। इस पाठशाला में सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ एमडीपीजी कॉलेज के प्रोफेसर और प्रिंसिपल भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *