Man beaten up in Chandigarh, child and mobile phone snatched Chandigarh Police Haryana | चंडीगढ़ में व्यक्ति से मारपीट कर बच्चा और मोबाइल छीना: बोला पत्नी के साथ पुलिस वर्दी में आए दो लोगों ने पीटा, अब किसी थाने में सुनवाई नहीं – Chandigarh News

Actionpunjab
3 Min Read


हरियाणा के चरखी दादरी का निवासी सचिन।

हरियाणा के चरखीदादरी के एक व्यक्ति से जेडब्लयूमेरिएंट चौक में मारपीट कर उससे उसका बच्चा और मोबाइल छीन लिया गया है। अब उसकी सुनवाई चंडीगढ़ के किसी भी थाने में नहीं हो रही है। वह इस संबंधी शिकायत लेकर थाना सेक्टर 34 और 36 गया था, मगर उसे वहां मौजूद कर्म

.

अपने साथ हुई घटना संबंधी जानकारी देते हुए सचिन की आंखों में आंसू थे।

अपने साथ हुई घटना संबंधी जानकारी देते हुए सचिन की आंखों में आंसू थे।

सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला

  • हरियाणा के चर्खी दादरी के रहने वाले सचिन का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है, वह चरखी दादरी से यहां पीजीआई में दवा लेने आया था। जब वह जेडब्लयूमेरिएंट चौक में खड़ा था तो इस दौरान उसकी पत्नी के साथ एक एएसआई और सिपाही वहां आए। आते ही उन्होंने उसके साथ मारपीट की और बच्चा छीनकर फरार हो गए।
  • वह तुरंत पास ही पड़ते पुलिस स्टेशन (जिसका नाम उसे नहीं पता) में गया था, वहां उसे थाने में ही घुसने नहीं दिया गया और वह एसडीएम कार्यालय के समक्ष चला गया। उसे वहां से भी यह कहकर कर्मचारियों ने भगा दिया कि उसके खिलाफ ही आपराधिक मामला दर्ज कर दिया जाएगा।
  • वारदात के चौबीस घंटे बाद भी चंडीगढ़ पुलिस एरिया में उलझी हुई है। सचिन ने आरोप लगाया है कि वह पहले सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन और बाद में सेक्टर 36 पुलिस स्टेशन गया था। मगर वहां पर उसे यह कहकर थाने में ड्यूटी पर खड़े कर्मचारी ने भगा दिया कि उनका एरिया नहीं पड़ता है।
  • सचिन के अनुसार उसे नहीं पता है कि वह अब वह कहां जाए और किसके पास जाकर शिकायत दे, क्योंकि न तो उसे समझाने वाला कोई मिल रहा है और नही सुनवाई करने वाला ही।
चंडीगढ़ के पुलिस थाने में सुनवाई नहीं होने पर सचिन हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

चंडीगढ़ के पुलिस थाने में सुनवाई नहीं होने पर सचिन हाथ जोड़कर इंसाफ की गुहार लगा रहा है।

एक चौक को लगते हैं तीन थाने, आम व्यक्ति को कैसे पता चले दरअसल जेडब्लयूमेरिएंट चौक को चार पुलिस स्टेशन लगते हैं। सड़क की तरफ थाना सेक्टर 34, दूसरी सड़क पर थाना 36 और एक तरफ थाना 17 की पुलिस चौकी लगती है। अब आम व्यक्ति को क्या पता चले कि यहां पर उसके साथ वारदात हुई है, वहां कौनसा थाना लगता है। वह पैदल ही कई कई किलोमीटर चलकर एक थाने से दूसरे थाने घूम रहा है मगर उसकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं मिल रहा है। सचिन का आरोप है कि थाने के कर्मचारी उसे प्रभारी तक से नहीं मिलवा रहे हैं और उसे थाने से भगा दिया जाता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *