गुवाहाटी11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई 100% पाकिस्तानी एजेंट हैं। उन्हें किसी विदेशी ताकत ने भारत में प्लांट किया है। जिस दिन मैं सबूत दिखाऊंगा, हर कोई मान जाएगा कि वह सौ प्रतिशत पाकिस्तानी एजेंट हैं।
CM सरमा ने गोगोई को चुनौती दी कि अगर उनके आरोप झूठे हैं तो वे उन पर मानहानि का केस करें। उन्होंने कहा मैं अभी सबूत सार्वजनिक नहीं कर रहा हूं, नहीं तो लोग कहेंगे कि सिंगर जुबीन गर्ग की मौत मामला भटका रहा हूं, क्योंकि उसकी जांच चल रही है।
असम सीएम ने इससे पहले आरोप लगाया था कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी भारत में रहते हुए पाकिस्तान स्थित एक NGO से वेतन लेती हैं। उनकी पत्नी और बच्चे भारतीय नागरिक नहीं हैं। साथ ही गोगोई से सवाल किया था कि क्या आप 15 दिनों के लिए पाकिस्तान गए थे।
कोयला घोटाला से शुरू हुई बहस व्यक्तिगत आरोपों तक पहुंची
- इसी साल अप्रैल में CM हिमंत और गोगाई के बीच व्यक्तिगत विवाद की शुरुआत असम में अवैध कोयला खनन की जांच को लेकर हुई। गौरव गोगोई ने कहा था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने असम के अवैध कोयला साम्राज्य का पर्दाफाश किया है। दावा किया गया कि ED ने 1.58 करोड़ रुपए नकद बरामद हुए और फर्जी बिलिंग हो रही है। असम में रोजाना 1200 टन अवैध कोयला निकाला जा रहा है। यह सब मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा है, जो अवैध खनन से इनकार करते रहे हैं।
- हिमंता ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा था- एक तरफ राहुल गांधी और उनका खेमा लगातार ED को बदनाम कर रहा है, उसे पॉलिटिकल टूल बता रहा है। दूसरी तरफ, उनका अपना डिप्टी लीडर उसी एजेंसी की तारीफ कर रहा है। यह दोहरा रवैया कांग्रेस के भीतर गहरे भ्रम और पाखंड को दिखाता है।

2013 में गौरव गोगोई और एलिजाबेथ की शादी हुई थी।
CM सरमा के गौरव गोगोई, उनकी पत्नी और अली तौकीर पर 8 मुख्य आरोप…
- अली तौकीर शेख ने पाकिस्तान सरकार द्वारा गठित समितियों में कई पदों पर काम किया है।
- शेख, एलिजाबेथ गोगोई के संपर्क में था, जो एक ब्रिटिश नागरिक और असम के सांसद गौरव गोगोई की पत्नी हैं।
- एलिजाबेथ की शादी असम के तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे गौरव गोगोई से होने वाली थी, तो शेख को मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने की पूरी आजादी थी।
- कहीं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI ने उस समय मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में घुसपैठ करने की कोशिश तो नहीं की थी, जब गौरव गोगोई के पिता दिवंगत तरुण गोगोई राज्य के मुख्यमंत्री थे।
- एक भारतीय नागरिक से शादी के 12 साल बाद भी एलिजाबेथ ने अभी तक भारतीय नागरिकता क्यों नहीं अपनाई?
- अली शेख लोकसभा सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई का बॉस रह चुका है।
- एलिजाबेथ ब्रिटिश नागरिक होने के बावजूद भारत में चुनाव प्रक्रिया में भाग ले चुकी हैं। इस मामले में केंद्र सरकार जांच कराए।
- ऐतिहासिक रूप से असम ISI और अन्य आतंकवादी संगठनों का गढ़ रहा है, जो बांग्लादेश और पाकिस्तान में सक्रिय थे।
…………………………… असम सीएम और गौरव गोगोई से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
असम कांग्रेस का दावा-असम CM के जमीनों पर अवैध कब्जे: गौरव गोगोई बोले- हम सत्ता में आए तो ये जमीनें गरीबों में बांटी जाएंगी

असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा था कि अगर अगले साल राज्य में विपक्षी दल की सरकार बनती है, तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनके मंत्रियों के अवैध रूप से कब्जा की गई सारी जमीन गरीबों में बांट दी जाएगी।उन्होंने कहा था राज्य की जनता हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार से तंग आ चुकी है। कांग्रेस लोगों की मदद के लिए भूमि और आर्थिक नीतियों, दोनों में सुधार लागू करेगी। पूरी खबर पढ़ें…