Police Computer Operator exam today at 26 centres in Meerut | मेरठ में 26 केंद्रों पर पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर परीक्षा आज: सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी निगरानी, 12240 परीक्षार्थी पहले दिन के लिए हैं पंजीकृत – Meerut News

Actionpunjab
2 Min Read


उत्तर प्रदेश पुलिस में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए की भर्ती के लिए प्रदेश के 10 जिलों में शनिवार और रविवार को परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पहले दिन मेरठ के 26 केंद्रों पर लगभग 12000 परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण किया गया है।

.

रात के समय स्टेशन पर पढ़ता परीक्षार्थी

रात के समय स्टेशन पर पढ़ता परीक्षार्थी

ऐसे आयोजित की जाएगी परीक्षा दो दिन चलने वाली इस परीक्षा में 22800 अभियार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन 1 नवंबर को जिले 12240 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसके साथ ही रविवार को 22 सेटरों पर 10560 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों दिन केवल एक एक शिफ्ट में ही परीक्षा होगी।

इन चीजों का केंद्र में प्रवेश वर्जित

परीक्षा केंद्रो पर कागज के टुकड़े, पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, क्रेडिट-डेबिट कार्ड, स्केल, कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल, स्कैनर के अलावा सभी तरह के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। हेल्थ बैंड, बटुआ, काला चश्मा, हैंड बैग, टोपी, सिगरेट, गुटखा पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

एसपी ट्रैफिक को बनाया गया नोडल

परीक्षा के संबंध में डीएम डाॅ. वीके सिंह, एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पिछले दिनो बैठक ली थी। एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि अधिकतर परीक्षा केंद्र शहर के अंदर बनाए गए है। एक पाली में दोनों दिन परीक्षा आयोजित होगी। नकल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *