illegal-tree-cutting-theft-ambala-saha-village-malikkpura-scorpio-seized | Ambala News | अंबाला के गांव में पेड़ों की चोरी का प्रयास: सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोरों की कार की जब्त, शुरू की जांच – Ambala News

Actionpunjab
4 Min Read


पुलिस के आने की सूचना पर काटे हुए पेड़ों को छोड़ कर भागे चोर

अंबाला के साहा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव मलिकपुरा में देर रात पेड़ों की अवैध कटाई और चोरी का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की सूझबूझ और समय पर दी गई सूचना से बड़ा नुकसान टल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौके से चोरों द्

.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात गांव के कुछ ग्रामीणों ने खेतों की ओर से लकड़ी काटने की आवाजें सुनीं। उन्हें शक हुआ कि कोई व्यक्ति चोरी से पेड़ काट रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और स्वयं भी मौके की ओर दौड़े। जैसे ही ग्रामीण और पुलिस वहां पहुंचे, चोर मौके से भाग निकले और काटे गए पेड़ों को वहीं छोड़ गए।

पिछले कई दिनों से आवाजही हो रही थी

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के आसपास अज्ञात लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी। उन्होंने संदेह जताया कि यह गिरोह संभवतः आस-पास के इलाकों में भी पेड़ों की चोरी की घटनाओं में शामिल हो सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय पर पुलिस न पहुंचती, तो संभव था कि बड़ी मात्रा में लकड़ी चोरी हो जाती।

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए

सूचना पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए

पुलिस ने शुरू की जांच

घटनास्थल पर पहुंचे साहा थाना के पुलिस अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि “हमें रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि कुछ लोग खेतों में पेड़ काट रहे हैं। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मौके से एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई है, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।”

उन्होंने कहा कि मौके से पेड़ों के कटे हुए हिस्से, आरे और अन्य उपकरण भी मिले हैं। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि चोर संगठित तरीके से इलाके में पेड़ों की चोरी करने पहुंचे थे। पुलिस ने घटनास्थल की तस्वीरें ली हैं और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि वाहन का स्वामित्व और लोकेशन डेटा जांच के बाद स्पष्ट होगा, जिससे यह पता चलेगा कि उस समय वाहन किसके कब्जे में था। जसवंत सिंह ने बताया कि “मामले में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जांच के बाद आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।”

पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गांव के आसपास रात के समय पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए और अवैध लकड़ी कटाई पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यावरण के लिए नुकसानदेह हैं बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

फिलहाल पुलिस ने स्कॉर्पियो कार को जब्त कर साहा थाने में खड़ा कर दिया है और जांच जारी है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही वाहन के आधार पर आरोपी गिरोह के बारे में सुराग मिल जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *