Amritsar firing medical store Police Update | अमृतसर में मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग: दो हमलावरों ने किया युवक पर हमला; अस्पताल में जिंदगी-मौत से जंग – Amritsar News

Actionpunjab
2 Min Read


इस मेडिकल स्टोर पर चली गो​लियां

पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला गुरु इलाके के गहरी मंडी में बीती रात दो युवकों ने एक मेडिकल स्टोर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस दौरान स्टोर पर काम करने वाले युवक साहिल उर्फ पम्मा को दो गोलियां लगीं। घायल युवक को तुरंत अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्त

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचते ही लगातार चार राउंड फायरिंग की। गोलियां लगने से साहिल जमीन पर गिर पड़ा, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए।

साहिल की हालत गंभीर

मेडिकल स्टोर मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि साहिल उनके यहां लंबे समय से काम कर रहा है और उनका किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं है। सुरजीत के अनुसार, न तो किसी ने धमकी दी और न ही कोई फिरौती कॉल आई । सब कुछ अचानक हुआ, हम पूरी तरह हैरान हैं। सुरजीत सिंह ने कहा साहिल को तुरंत अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मौका देखती हुई पुलिस

मौका देखती हुई पुलिस

जल्द होंगे गिरफ्तार: पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ मुख्तार सिंह पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

एसएचओ मुख्तार सिंह ने बताया कि दोनों हमलावरों ने चेहरे नहीं ढके थे और उन्होंने खुलेआम बाजार में फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *