Bike rider dies after being hit by an unknown vehicle | अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत: फैक्ट्री जा रहा था इस दौरान हुआ हादसे का शिकार, टक्कर इतनी भीषण की पहनी हुई हेलमेट भी नहीं बचा पाई जान – Bhilwara News

Actionpunjab
2 Min Read



भीलवाड़ा चित्तौड़ नेशनल हाईवे पर आज एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को फोन लगाया, उन्होंने इसकी पहचान मध्य प्रदेश के रहने वाले रामनरेश के रूप में की जो भीलवाड़ा फैक्ट्री में मजदू

.

फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहा था युवक

मामला भीलवाड़ा के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र का है।थाने के एएसआई नरपत सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना में रहने वाला रामनरेश (38) पिता सुगन सिंह भीलवाड़ा में रहकर एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था, आज सुबह वो अपनी बाइक से थाना क्षेत्र के सोनियाना स्थित फैक्ट्री जा रहा था, इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रामनरेश की मौके पर ही मौत हो गई, पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल के आधार पर उसके परिजनों को सूचना दी।

मृतक की पत्नी ओर मामा ने की पहचान

मृतक की पत्नी और उसके मामा ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचकर इसकी पहचान की ।बताया जा रहा है कि मृतक भीलवाड़ा की लेबर कॉलोनी में रहता था और फैक्ट्री में मजदूरी करता था, मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं , इसकी मौत के बाद l बच्चों सिर से के पिता का साया उठ गया ।मृतक ने हादसे के दौरान हेलमेट भी पहना था लेकिन हादसा इतना जबरदस्त था कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा पाया ।फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया है उसके परिजनों के आने के बाद इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *