Punjab CM’s reply on Kothi No. 50 CM Bhagwant Mann Arvind Kejriwal Punjab Government | BJP के दावे पर पंजाब CM का जवाब: बोले- चंडीगढ़ में केजरीवाल की कोठी नहीं, मेरा ऑफिस: भाजपा ने कहा था- शीशमहल बनाया – Chandigarh News

Actionpunjab
7 Min Read


पंजाब के CM भगवंत मान ने शनिवार को BJP के दावे पर जवाब दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में कोठी नंबर 50 मुख्यमंत्री का कैंप आफिस है और ये सीएम रिहायश का ही हिस्सा है। सीएम मान ने कहा कि यह कोठी सरकार बनने की शपथ लेने के समय य

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेक्टर 2 में कोठी नंबर 45 में मुख्यमंत्री की रिहायश और कोठी नंबर 50 में कैंप कार्यालय है। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम भ्रम फैलाना है और वही वो अब भी कर रही है।

शुक्रवार (31 अक्टूबर) को दिल्ली और चंडीगढ़ भाजपा ने सोशल मीडिया पर सैटेलाइट इमेज शेयर कर दावा किया था कि अरविंद केजरीवाल को चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी दी गई।

BJP की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई सैटेलाइट इमेज। इनसेट में अरविंद केजरीवाल की फोटो।

BJP की तरफ से सोशल मीडिया पर शेयर की गई सैटेलाइट इमेज। इनसेट में अरविंद केजरीवाल की फोटो।

CM भगवंत मान की अहम बातें…

  • BJP ने भ्रम पैदा करने वाला प्रचार किया: CM भगवंत सिंह मान ने कहा कि पिछले दिनों से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भ्रम पैदा करने वाला प्रचार किया जा रहा है कि चंडीगढ़ में पंजाब सरकार ने शीशमहल बनाया है। कोठी नंबर 50 नंबर को शीशमहल बताकर कहा गया कि इसमें अरविंद केजरीवाल आकर रहते हैं।
  • कोठी नंबर 50 में कैंप कार्यालय और गेस्ट हाउस: मेरा सीएम ने कहा कि मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि जिस दिन 16 मार्च 2022 को शपथ ली थी, तब से कोठी अलॉट है। उन्होंने पत्र दिखाते हुए कहा कि 45 नंबर कोठी उनकी है। कोठी नंबर 50, जिस बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है, वह मुख्यमंत्री का कैंप कार्यालय और गेस्ट हाउस है, वह मेरे घर का हिस्सा है। मेरे जो मेहमान आते हैं और देश से लोग आते हैं, तो वह वहां मिल सकते हैं।
  • इस घर में पहले कैप्टन की गर्लफ्रेंड रहती थी: भगवंत मान ने कहा कि क्या भाजपा वाले यह बता सकते हैं कि मुख्यमंत्री के घर को शीशमहल कहेंगे। इससे पहले जिस घर में मैं रहता हूं, इस घर में पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की गर्लफ्रेंड अरूसा रहती थी, तब आपने यह बात क्यों नहीं उठाई कि एक विदेशी मेहमान, वो भी उस देश की थी जो हमारे देश लिए खतरे पैदा कर चुका है, वहां की डिफेंस की पत्रकार, वो क्या शीशमहल में रहती रही है।
  • सभी घर एक जैसे, एक ही नक्शा बना हुआ है: CM ने कहा कि इसी कैंप आफिस को कैप्टन के एजी अतुल नंदा भी इस्तेमाल करते रहे हैं। 45 और 50 नंबर कोठियों के बीच की कोठियां हरियाणा के मुख्यमंत्री के पास हैं, वहां तो बीजेपी की सरकार है। सभी घर एक जैसे हैं, एक ही नक्शा बना हुआ है। वही पेड़ हैं, क्या बीजेपी का मंत्री भी शीश महल में रहता है।

अब पढ़िए BJP ने पोस्ट में क्या लिखा…. दिल्ली भाजपा ने शुक्रवार (31 अक्टूबर) को सुबह 11:20 बजे X हैंडल पर पोस्ट डाली। BJP ने सैटेलाइट इमेज शेयर कर लिखा आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने एक और भव्य शीशमहल तैयार करवाया है।

पोस्ट में आगे लिखा दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद पंजाब के सुपर CM अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल तैयार करवा लिया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में CM कोटे की 2 एकड़ की आलीशान 7 स्टार सरकारी कोठी अरविंद केजरीवाल को मिल गई है।

दिल्ली भाजपा की पोस्ट…

चंडीगढ़ BJP ने लिखा था- AAP सरकार ने उपहार दिया चंडीगढ़ BJP ने​​​​​ शुक्रवार को करीब साढ़े 3 बजे एक्स हैंडल​​ पर पोस्ट डाली। पोस्ट में लिखा दिल्ली का शीश महल भले ही खाली हो, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उससे भी भव्य महल बनवाया है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में 2 एकड़ का 7 सितारा सीएम बंगला, भगवंत मान की आप सरकार द्वारा उपहार में दिया गया। अब उनका नया शाहीमहल है।

पोस्ट में आगे लिखा कि कल अंबाला के लिए घर के सामने से सरकारी हेलिकॉप्टर में बैठे, फिर अंबाला से पंजाब सरकार का प्राइवेट जेट उन्हें पार्टी के काम से गुजरात ले गया। पूरी पंजाब सरकार एक आदमी की सेवा में लगी है।

अनुराग ढांडा ने BJP से पूछे सवाल वहीं AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता व मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि चंडीगढ़ में बीजेपी प्रशासन है, तो सवाल ये है कि नक्शा किसने पास किया। बिजली कनेक्शन किसने दिया। पानी कनेक्शन किसने दिया। पुलिस ने बनने कैसे दिया और तुड़वा कब रहे हो। बीजेपी के फर्जी दावे।

कंग ने कहा था- केजरीवाल की कोई रिहायश नहीं BJP की पोस्ट पर पंजाब के श्री आनंदपुर साहिब से AAP के लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर हैं। वह अकसर पंजाब आते हैं और आते रहेंगे। मगर उनकी यहां पर कोई रिहायश नहीं है। वह दिल्ली में ही रहते हैं।

केजरीवाल किसी पब्लिक सर्विस में नहीं, उड़ान की अनुमति नहीं भाजपा और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि अरविंद केजरीवाल ने अंबाला से चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी। अंबाला में एयरफोर्स का एयरपोर्ट है। जब केजरीवाल के अंबाला से चार्टर्ड जेट में उड़ान भरने के दावे को लेकर अंबाला में डिफेंस के पीआरओ सैलेश फाय से बात की गई तो उन्होंने कहा- किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को तब तक एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान की अनुमति नहीं दी जा सकती जब तक वो किसी पब्लिक सर्विस वाले पद पर न हो। फिलहाल केजरीवाल किसी पब्लिक सर्विस में नहीं हैं, इसलिए उन्हें अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से चार्टर्ड जेट में उड़ान भरने की कोई अनुमति नहीं दी गई होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *