Ashok and Ajay bowled out Mumbai for 254. | अशोक-अजय की घातक गेंदबाजी से मुंबई 254 रन पर ढेर: यशस्वी जायसवाल ने बनाए 67 रन; राहुल चाहर ने झटका 1 विकेट – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read


जयपुर सवाई मान सिंह स्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुए राजस्थान बनाम मुंबई रणजी ट्रॉफी मैच के पहले दिन राजस्थान के गेंदबाजों ने जोरदार प्रदर्शन किया। तेज गेंदबाज अशोक शर्मा और स्पिनर अजय सिंह कुकना की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने स्टार खिलाड़ि

.

मुंबई की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 67 रन, मुशीर खान ने 49 रन, जबकि शम्स मुलानी ने 32 और तुषार देशपांडे नाबाद 25 रन बनाए। इसके अलावा हिमांशु 25 और शार्दुल ठाकुर 18 रन का योगदान दे पाए।

अशोक शर्मा ने शानदार बॉलिंग करते हुए मुंबई के 3 बैट्समैन को पवेलियन पहुंचाया।

अशोक शर्मा ने शानदार बॉलिंग करते हुए मुंबई के 3 बैट्समैन को पवेलियन पहुंचाया।

लंच तक मुंबई का स्कोर 1 विकेट पर 107 रन था और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी। लेकिन लंच के बाद खेल का रुख पूरी तरह बदल गया। राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपने दूसरे ही रणजी मैच में शानदार लय में गेंदबाजी करते हुए अजिंक्य रहाणे, सिदेश लाड और सरफराज खान जैसे दिग्गज बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

अजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले दिन 4 विकेट हासिल किए।

अजय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। उन्होंने पहले दिन 4 विकेट हासिल किए।

उनका साथ देते हुए स्पिनर अजय सिंह कुकना ने मुंबई की निचली पारी को थामने नहीं दिया। राजस्थान की ओर से कुकना ने 66 रन देकर 4 विकेट, जबकि अशोक शर्मा ने 76 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं आकाश सिंह, अनिकेत चौधरी और राहुल चाहर को 1-1 विकेट मिला। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक राजस्थान ने बिना किसी नुकसान के 10 रन बना लिए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *