![]()
09:39 AM1 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल ने कहा- लालू का जंगलराज ही अच्छा था
छपरा से RJD के उम्मीदवार खेसारी लाल ने कहा है, ‘लालू का जंगलराज ही अच्छा था। लोग पैसे देकर जिंदा तो रहते थे। आज तो इंसान ही खत्म हो जा रहा है। कोई नेता गलत नहीं होता है, लोग गलत होते हैं।’
खेसारी ने कहा- बात हत्या-अपहरण की नहीं, रोजगार की है, अगर वह नहीं मिलेगा तो हम मौत में भी रोजी-रोजगार खोज लेंगे। आप इतना रोजगार दे दीजिए, तो शायद मर्डर और किडनैपिंग की जरूरत ही न पड़े।
गौरतलब है कि 243 सदस्यों वाली बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों ( 6 और 11 नवंबर को) में मतदान होगा, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।