Bike riders beat up shopkeeper in Pilibhit | पीलीभीत में बाइक सवारों ने दुकानदार को पीटा: पहले तेज रफ्तार बाइक से दुकान में टक्कर मारी, विरोध करने पर पिटाई कर दी – Pilibhit News

Actionpunjab
2 Min Read


पीलीभीत4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पीलीभीत के बीसलपुर नगर के मुख्य बाजार में शनिवार को बाइक सवार युवकों का हंगामा और व्यापारी से मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय व्यापारियों में रोष और दहशत का माहौल है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, यह घटना दोपहर के समय मुख्य बाजार में हुई। व्यापारी मानिक गुप्ता ने बताया कि उनकी कपड़े की दुकान के पास संजय की पान की दुकान है। शनिवार को तेज रफ्तार बाइक पर सवार कुछ युवकों ने संजय की पान की दुकान में टक्कर मार दी।

जब संजय ने इस टक्कर का विरोध किया, तो बाइक सवार पांच युवकों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। वायरल वीडियो फुटेज में हमलावर युवक ईंट और डंडों से व्यापारी को पीटते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं, जिससे बाजार में भगदड़ मच गई।

मारपीट करने वाले युवक कथित तौर पर गैर समुदाय के बताए जा रहे हैं। कुछ असामाजिक तत्वों ने सोशल मीडिया पर इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह का तनाव बढ़ने नहीं दिया गया। घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।

व्यापारी मानिक गुप्ता ने अन्य व्यापारियों के साथ मिलकर बीसलपुर कोतवाली में इस मामले की लिखित तहरीर दी है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *