खंडवा पुलिस ने इमाम के कमरे से नकली नोट बरामद किए।
खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र के ग्राम पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) स्थित एक मदरसे में बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया। मस्जिद में इमाम के रूप में तैनात जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से नकली नोटों के बंडल बरामद किए गए हैं। अब तक करीब 12
.
महाराष्ट्र पुलिस ने दी खंडवा पुलिस को सूचना मामले का खुलासा तब हुआ, जब मालेगांव (महाराष्ट्र) पुलिस ने जुबेर को उसके एक साथी के साथ 10 लाख रुपए के नकली नोटों सहित गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खंडवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल व अधिकारी मदरसे पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू किया। बरामद नकली नोटों की गिनती व जांच जारी है।

महाराष्ट्र पुलिस की सूचना पर खंडवा पुलिस ने मदरसे में छापा मारा।
किराये के कमरे में रखे थे नोट पुलिस के अनुसार, जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा क्षेत्र का निवासी है। वह मदरसे की ऊपरी मंजिल पर किराये के कमरे में रहता था। पुलिस को आशंका है कि तस्करी का बड़ा नेटवर्क यहां सक्रिय हो सकता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाई चेन व अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।
ऐसे हुआ खुलासा, फिर पुलिस पहुंची मदरसा मालेगांव पुलिस ने नकली नोटों के साथ दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो मामला मीडिया में आया। जावर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने मीडिया रिपोर्ट्स में देखा कि दो में से एक आरोपी तो पैठियां गांव की मस्जिद का इमाम जुबेर है। उसने जावर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस पैठियां गांव पहुंची और वहां लोगों से पूछताछ की। उच्च अधिकारियों ने मालेगांव पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि, उन्होंने उसी जुबेर नाम के शख्स को पकड़ा है, जो पैठियां की मस्जिद का इमाम है।
इसके बाद जावर टीआई और थाने की टीम के अलावा सहित डीएसपी हेडक्वार्टर अनिलसिंह चौहान, टीआई सुलोचना गहलोद ने मदरसे में आरोपी जुबेर के कमरे की तलाशी। कई देर तक सर्चिंग की। तब जाकर एक बैग मिला। जिसमें करीब 16 लाख रुपए के नकली नोट मिलने का अनुमान है। पुलिस नोटों की गिनती करने में लगी हुई है।

मालेगांव पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को पकड़ा था।
मालेगांव पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था पैठिया की मस्जिद का इमाम जुबेर मूल रूप से बुरहानपुर का रहने वाला है। महाराष्ट्र के नासिक जिले के मालेगांव में पुलिस ने 10 लाख रुपए के नकली नोट के साथ उसे शुक्रवार को पकड़ा था। जुबेर के साथ पुलिस ने नजीम अकम अयूब अंसारी को गिरफ्तार किया था। दोनों बुरहानपुर के रहने वाले है। जो कि नकली नोट लेकर मालेगांव की ओर जा रहे थे। मालेगांव तालुका पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल एवन के पास जाल बिछाकर आरोपियों को दबोच लिया।
तलाशी में 10 लाख रुपए के नोट मिले तलाशी में नकली नोटों के बंडल बरामद किए है। जांच के दौरान दोनों के पास से 500 रुपए मूल्य के 2000 के नकली नोट (कुल 10 लाख रुपए), दो मोबाइल हैंडसेट और IMPEX कंपनी का एक चॉकलेट रंग का बैग कुल 10 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का माल जब्त किया। नोटों की जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वे पूरी तरह से नकली हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं 179, 180 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में लिया है।