शशांक राठौर | बरेली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बरेली में पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। रविवार को 13 केंद्रों पर पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की गई।
इस परीक्षा के लिए कुल 6000 अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। इनमें से 2705 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 32950 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र अच्छा था, लेकिन समय कम होने के कारण उन्हें कुछ कठिनाई हुई।
इससे पहले, शनिवार को पहले दिन की परीक्षा में 6960 परीक्षार्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 2912 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और 4048 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। निरीक्षण के दौरान परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संचालित होती पाई गई। सीसीटीवी और कंट्रोल रूम के माध्यम से भी परीक्षा कक्षों का जायजा लिया गया, जिसमें सभी कैमरे संचालित अवस्था में मिले।
जिलाधिकारी ने परीक्षा हेतु निर्धारित नियमों का अनुपालन करने के निर्देश दिए थे और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा था। इस दौरान एडीएम सिटी सौरभ दुबे और एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। परीक्षा को सकुशल, शुचितापूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराया गया।