भिवानी के कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतक सदन में गायिका लता मंगेशकर की याद में आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी
भिवानी के कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतिक सदन में रविवार को पार्श्व गायिका लता मंगेशकर की याद में गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न स्कूलों से पहुंचे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी और सुर से उपस्थित जनों का मन मोहा।
.
गायन प्रतियोगिता के दौरान सीनियर वर्ग में रिधिमा प्रथम, प्रियांशु द्वितीय व शिवानी तृतीय स्थान पर रही। वहीं जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर शनाया, द्वितीय स्थान पर खुशी व तृतीय स्थान स्वर को मिला। विजेताओं को पुरस्कार व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

भिवानी के कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतक सदन में गायिका लता मंगेशकर की याद में आयोजित गायन प्रतियोगिता के बाद स्टेज पर डांस करते हुए
बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी माउंटेन स्कूल ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक घनश्याम दास शर्मा प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर की याद में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काफी स्कूलों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति किसी भी माध्यम से आगे बढ़े। संगीत के माध्यम से हमारे देश की संस्कृति आगे बढ़ सकती है। उसके लिए प्रयास किए जा रहा है।

भिवानी के कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतक सदन में गायिका लता मंगेशकर की याद में आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी
उन्होंने कहा कि बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। बाकी प्रतियोगिता में तो जो मेहनत करते हैं, वे ही प्रथम या द्वितीय आते हैं। कमी किसी में नहीं थी। पहले छोटी स्टेज पर प्रस्तुति देते हैं, इसके बाद उससे बड़ी स्टेज पर प्रस्तुति देने का मौका दिया जाता है। यह प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें काफी बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास किया जाता है।

भिवानी के कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतक सदन में गायिका लता मंगेशकर की याद में आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रस्तुति देते हुए प्रतिभागी

भिवानी के कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतक सदन में गायिका लता मंगेशकर की याद में आयोजित गायन प्रतियोगिता में मौजूद जज व अन्य