![]()
08:17 AM2 नवम्बर 2025
- कॉपी लिंक
राहुल बोले- मोदी सिर्फ ट्रंप नहीं अडाणी-अंबानी से भी डरते हैं
राहुल ने कहा- मोदी डरपोक हैं। मोदी जी ट्रम्प से डरते हैं। 50 बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने बोला है कि मैंने नरेंद्र मोदी को डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया है। ट्रम्प अलग-अलग देशों में जाकर उनका अपमान कर रहा है। कहता है मैंने मोदी को झुका दिया, लेकिन PM के मुंह से एक आवाज नहीं निकली।
कांग्रेस सांसद ने कहा- PM मोदी से ज्यादा दम इंदिरा गांधी में था। उन्होंने अमेरिका को चुप करा दिया था। ट्रम्प कहता है मैंने मोदी को फोन लगाया कि ऑपरेशन सिंदूर रोको और फिर ऑपरेशन रुक गया। मैं मोदी जी को चैलेंज करता हूं बिहार आकर कहें कि ट्रम्प झूठ बोल रहा है।
राहुल ने आगे कहा- मोदी सिर्फ अमेरिका के राष्ट्रपति से नहीं डरते, उनका कंट्रोल अडाणी और अंबानी के भी हाथ में हैं। चुनाव के दिन तक आप जो भी कहेंगे मोदी वो करेंगे. चुनाव के बाद न आएंगे, न कुछ करेंगे। अगली बार जब वो आए तो कहना मोदी जी हम आपको ये सीट जितवा देंगे, आप डांस करो, वो कर देंगे। आज कहो आप डांस करो, हम जीता देंगे वो डांस करने लगेंगे।