Asha workers accuse doctor of intimidation | आशाओं ने डॉक्टर पर धमकाने का आरोप लगाया: कहा- नेतागिरी तुम सबका भविष्य खराब कर देगी, वित्तमंत्री से शिकायत कर लौट रही थीं – Shahjahanpur News

Actionpunjab
2 Min Read


शाहजहांपुर12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में आशा कार्यकर्ताओं ने एक डॉक्टर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब वे वित्त मंत्री से अपने लंबित भुगतान की शिकायत कर लौट रही थीं। आरोप है कि महिला थाने के पास बस स्टैंड पर एक डॉक्टर ने अपने दो साथियों के साथ उन्हें रोक लिया और धमकी दी।

आशा कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, डॉक्टर ने उनसे कहा कि “यह नेतागिरी तुम सबका भविष्य खराब कर देगी” और उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में एक लिखित शिकायत पत्र सामने आया है।

दरअसल, आशा कार्यकर्ताओं का भुगतान काफी समय से रुका हुआ था। शनिवार रात उन्होंने वित्त मंत्री से इस संबंध में शिकायत की थी, जिसके बाद मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को कार्यालय बुलाया था।

सूत्रों की माने तो, इस मामले में रविवार को पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया। हालांकि, पुलिस ने कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाने की पुष्टि नहीं की है। आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान न होने के मामले की जांच के लिए एक प्रशासनिक टीम भी गठित की गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक मिश्रा ने बताया कि भुगतान न होने के कारण शिकायत की गई थी और पुलिस कुछ कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि भुगतान न होने की जांच एक प्रशासनिक टीम कर रही है।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने शिकायती पत्र मिलने की पुष्टि की है, लेकिन कर्मचारियों से पूछताछ की बात से इनकार किया है। वहीं नेत्र रोग डाक्टर सुदीप शुक्ला ने बताया कि वह पिछले दिन से महिला थाने की ओर नही गए हैं। उनकी मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा सकती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *