नशे के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के लिए बनाई गई पुलिस टीम
पंजाब के मोहाली के डेराबस्सी उपमंडल में शनिवार रात विशेष कोर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया गया।ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने सात संदिग्धों को हिरासत में लिया और छह मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। कुछ वाहनों के दस्तावेज संदिग्ध पाए गए हैं, ज
.
एसएसपी एसएएस नगर हरमंदीर हंस (आईपीएस) व पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह (पीपीएस) के दिशा-निर्देश पर यह अभियान चलाया गया। डीएसपी विक्रमजीत सिंह बराड़ (पीपीएस) के अधीन तीन टीम बनी थीं। इनकी अगुवाई इंस्पेक्टर सुमित मोर (थाना प्रभारी डेराबस्सी), इंस्पेक्टर रणवीर सिंह (थाना प्रभारी ललडू) और एएसआई चरणजीत सिंह (इंचार्ज पुलिस पोस्ट मुबारिकपुर) कर रहे थे।

पुलिस द्वारा सीज कई मोटर साइकिल
घर घर तालाशी ली गई
शनिवार शाम से देर रात तक मुबारिकपुर थाना क्षेत्र की देहा बस्ती में पुलिस ने घर-घर जाकर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। एक व्यक्ति से 7 बोतलें शराब और 16 क्वार्टर (फॉर सेल इन हरियाणा ओनली) बरामद किए गए।

घर घर तलाशी अभियान चलाती पुलिस
जारी रहेगा तलाशी अभियान
डीएसपी बराड़ ने बताया कि नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए ऐसे ऑपरेशन भविष्य में भी जारी रहेंगे और कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।