Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (3 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | सोमवार का टैरोकार्ड राशिफल: मेष, कर्क और कन्या राशि के लोगों को करियर में बड़ा मौका मिलेगा, धनु राशि वालों के प्रमोशन के योग हैं

Actionpunjab
19 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Monday (3 November 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

3 नवंबर, सोमवार को मेष, कर्क और कन्या राशि के लोगों को करियर में बड़ा मौका मिलेगा। वृष राशि वालों के रुके काम समय से पूरे होंगे। धनु राशि वालों को प्रमोशन मिल सकता है। कुंभ राशि वालों को आर्थिक फायदा मिल सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

मेष – ऐस ऑफ कप्स

आज का दिन भावनाओं के उफान और नई शुरुआत से भरा रहेगा। परिवार में किसी छोटे आयोजन या आनंद के पल से माहौल जीवंत बनेगा। बुजुर्गों की सलाह घर के निर्णयों में मधुरता लाएगी। बच्चों के व्यवहार से खुशी और गर्व महसूस होगा। गृहिणी के लिए यह दिन आत्मसंतोष और भावनात्मक जुड़ाव का रहेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी नए अवसर का द्वार खुलेगा, पर भावनात्मक संतुलन जरूरी रहेगा। रिश्तों में अपनापन और समझदारी बढ़ेगी। परिवार में एकता की भावना नई ऊर्जा देगी।

करियर: चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत को किसी नए प्रोजेक्ट या सफलता का अवसर मिलेगा। कला क्षेत्र के लोग अपने काम से भावनात्मक संतुष्टि पाएंगे। प्रबंधन से जुड़े को किसी टीम का नेतृत्व मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र में किसी पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। लव: प्रेम जीवन में आज नई भावनाएं आकार लेंगी। सिंगल को किसी मीठे संवाद से आकर्षण महसूस होगा। विवाहित को साथी से प्रेम भरा समर्थन मिलेगा। रिश्तों में पारदर्शिता और विश्वास की नई शुरुआत होगी। हेल्थ: दिल के आसपास हल्का दबाव या धड़कन तेज महसूस हो सकती है। जलाभाव की कमी से थकान या सिरदर्द संभव है। योग और हल्का ध्यान मन की शांति लाएगा। लकी रंग: लैवेंडर, लकी नंबर: 7

वृष – एट ऑफ वाँड्स

आज गति, परिवर्तन और उत्साह से भरा दिन रहेगा। परिवार में अचानक कोई समाचार या निर्णय सबको सक्रिय कर देगा। घर में कार्यों की रफ्तार तेज होगी, सब व्यस्त और खुश नजर आएंगे। बच्चों से जुड़ी कोई योजना तुरंत अमल में आएगी। गृहिणी को दिनभर छोटे-छोटे कार्यों में सफलता और संतुष्टि मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से लेन-देन या निवेश से जुड़ा कार्य तेजी से निपटेगा। रिश्तेदारों से संवाद बढ़ेगा। जल्दबाजी से बचें, दिशा साफ रखें।

करियर: प्रबंधन क्षेत्र में कार्यरत के लिए आज निर्णय लेने की गति लाभदायक रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में किसी कार्य का परिणाम अपेक्षा से तेज आएगा। मीडिया क्षेत्र में अचानक प्रसिद्धि मिल सकती है। नौकरी में कोई कार्य समय से पहले पूरा होगा। लव: प्रेम जीवन में भावनाएं आज तीव्रता से उभरेंगी। विवाहित को साथी से जुड़ी कोई नई योजना ऊर्जा देगी। दूरस्थ संबंधों में अचानक संवाद गहराई लाएगा। प्रेम में संवाद तेज रहेगा। हेल्थ: पैरों में हल्का खिंचाव या मांसपेशियों में तनाव महसूस हो सकता है। शरीर में ऊर्जा अधिक होगी। गहरी सांस लेने और टहलने से सेहतमंद रहेंगे। लकी रंग: सैफरॉन, लकी नंबर: 9

मिथुन – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स

आज का दिन विचारों की स्पष्टता और निर्णय की शक्ति से भरा रहेगा। परिवार में आपकी बातों को विशेष महत्व मिलेगा। घर में अनुशासन और संतुलन की भावना दिखाई देगी। बुजुर्गों से किसी गंभीर विषय पर संवाद होगा, जो स्थिति स्पष्ट करेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी योजना पर ठोस निर्णय लेने का सही समय है। रिश्तेदारों के बीच किसी विवाद में आपकी निष्पक्ष राय सबका सम्मान बढ़ाएगी। भावनाओं से ज्यादा तर्क प्रभावी रहेंगे। आप भीतर से दृढ़, पर बाहर से शांत रहेंगी।

करियर: कानूनी क्षेत्र में कार्यरत को किसी केस में निर्णायक मोड़ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में किसी नई नीति का पालन सटीक रूप से होगा। मीडिया क्षेत्र में आपकी अभिव्यक्ति सशक्त और प्रभावशाली बनेगी। नौकरी में आपकी राय उच्च अधिकारियों के लिए मार्गदर्शक बनेगी। लव: प्रेम जीवन में भावनाओं पर नियंत्रण रहेगा। सिंगल किसी के आकर्षण को समझने से पहले सावधानी बरतेंगे। विवाहित को किसी विषय पर साथी से तार्किक संवाद करना होगा। हेल्थ: सिर के ऊपरी हिस्से में हल्का दबाव उभर सकता है। गर्दन में हल्का खिंचाव या अकड़न संभव है। मानसिक स्पष्टता स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर डालेगी। लकी रंग: बैज, लकी नंबर: 2

कर्क – नाइट ऑफ कप्स

आज का दिन कोमल भावनाओं और नए अवसरों से भरा रहेगा। परिवार में किसी के प्रति आपका स्नेह खुलकर झलकेगा। घर में बातचीतों में अपनापन और हल्की भावनात्मक गर्मी रहेगी। बुजुर्गों के प्रति संवेदनशीलता और देखभाल का भाव गहराएगा। आर्थिक दृष्टि से किसी प्रस्ताव या आमंत्रण से नया मार्ग खुलेगा। रिश्तेदारों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन में सुकून आएगा। अंतर्ज्ञान और भावनाएं मिलकर हर स्थिति को सुंदर बनाएंगी।

करियर: कला क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अपनी रचनात्मकता से सराहना मिलेगी। शिक्षा क्षेत्र में किसी प्रस्तुति पर अनुकूल प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। बैंकिंग क्षेत्र में कोई प्रस्ताव भावनात्मक जुड़ाव के साथ आएगा। मन की कोमलता और पेशेवर व्यवहार का संतुलन बन सकेगा। लव: प्रेम जीवन में आज मधुरता और आकर्षण बढ़ेगा। सिंगल को किसी नए व्यक्ति की ओर सहज खिंचाव महसूस होगा। विवाहित को साथी से कोमलता भरा समर्थन मिलेगा। प्रेम में संवेदनशीलता ही आपकी सच्ची शक्ति बनेगी। हेल्थ: आँखों के नीचे हल्की सूजन या थकावट दिखेगी। पेट में अम्लता या हल्की गैस की समस्या हो सकती है। गुनगुना पानी और हल्का भोजन राहत देगा। लकी रंग: नियॉन ग्रीन, लकी नंबर: 5

सिंह – टू ऑफ स्वोर्ड्स

आज मन दो दिशाओं के बीच झूल सकता है। परिवार में किसी विषय पर दो अलग राय टकरा सकती हैं। घर में मौन संवाद भी गहरी बातें कहेगा। बुजुर्गों से मिली सलाह मन में संशय पैदा करेगी, पर उपयोगी साबित होगी। आर्थिक दृष्टि से किसी निर्णय को अभी स्थगित रखना बेहतर रहेगा। रिश्तेदारों से जुड़ी किसी स्थिति पर विवेक से काम लेना आवश्यक है। जल्दबाजी से निर्णय न लें। संतुलन और धैर्य ही आपका मार्गदर्शक है। भावनाएं और तर्क दोनों बराबर शक्ति रखते हैं।

करियर: प्रबंधन क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट पर विरोधाभासी राय उलझन ला सकती है। शिक्षा क्षेत्र में दो अवसरों के बीच चयन कठिन होगा। बैंकिंग क्षेत्र में किसी सौदे पर निर्णय से पहले समीक्षा जरूरी रहेगी। नौकरी में किसी जिम्मेदारी को लेकर असमंजस रह सकता है। लव: प्रेम जीवन में मन भावनाओं और तर्कों के बीच उलझा रहेगा। सिंगल को किसी आकर्षण के बारे में मन साफ नहीं रहेगा। विवाहित को किसी विषय पर साथी से बात करते समय शब्दों का चयन ध्यान से करना होगा। हेल्थ: सिर के दोनों किनारों में हल्का दर्द या दबाव महसूस हो सकता है। गले में सूखापन उभर सकता है। मानसिक उलझन शरीर में थकान का कारण बनेगी। लकी रंग: डीप ब्राउन, लकी नंबर: 4

कन्या – द मैजिशियन

आज का दिन रचनात्मकता, आत्मविश्वास और नए अवसरों से जगमगाएगा। परिवार में आपकी पहल से कोई अटकी योजना आकार लेगी। घर का माहौल ऊर्जावान और उत्साही रहेगा। बुजुर्गों की सलाह को अपने अंदाज़ में उपयोग करना लाभ देगा। आर्थिक दृष्टि से नए विचारों से लाभ के रास्ते खुलेंगे। रिश्तेदारों के बीच आपका आत्मविश्वास सबका ध्यान खींचेगा। छोटी-छोटी बातों से बड़ी प्रगति संभव है। परिस्थितियां आपकी रचनात्मक शक्ति से आपके पक्ष में मुड़ेंगी।

करियर: कला क्षेत्र में कार्यरत को अपनी रचनात्मकता से बड़ा अवसर मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र में संवाद कौशल से आप नेतृत्व स्थापित करेंगे। तकनीकी क्षेत्र में नए प्रोजेक्ट की दिशा आपके विचारों से बदलेगी। नौकरी में आपकी प्रस्तुति निर्णायक भूमिका निभाएगी। लव: प्रेम जीवन में आज आकर्षण और संवाद का जादू चलेगा। सिंगल को किसी मुलाकात में सहज जुड़ाव महसूस होगा। विवाहित को साथी की ओर से आश्चर्यजनक स्नेह मिलेगा। रिश्तों में रोमांच और पारदर्शिता का सुंदर मेल बनेगा। हेल्थ: उंगलियों या कलाई में हल्का खिंचाव संभव है। त्वचा पर थोड़ी गर्मी या खुजली महसूस हो सकती है। ऊर्जा अधिक रहेगी, इसलिए अति-उत्साह से बचना आवश्यक है। लकी रंग: पर्ल व्हाइट, लकी नंबर: 6

तुला – थ्री ऑफ कप्स

आज का दिन उत्सव, मित्रता और मधुर संबंधों की खुशबू से भरा रहेगा। परिवार में किसी छोटी उपलब्धि पर सब मिलकर खुशियां बाँटेंगे। घर में मेहमानों की हलचल माहौल को जीवंत बनाएगी। बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लौटेगी। आर्थिक दृष्टि से किसी सहयोगी प्रयास से लाभ का संकेत है। रिश्तेदारों से जुड़ा कोई आमंत्रण दिन को हल्का और आनंदमय बनाएगा। गृहिणी के लिए आज का दिन मीठी बातचीत से रंगीन रहेगा। संबंधों में अपनापन और हँसी का संगम दिन को यादगार बनाएगा।

करियर: प्रबंधन क्षेत्र में टीम के सहयोग से कार्यों में तेजी और सहजता आएगी। शिक्षा क्षेत्र में समूह कार्य या प्रस्तुति शानदार सफलता देगा। मीडिया क्षेत्र में सामूहिक प्रयास से परियोजना पूर्ण होगी। नौकरी में सहकर्मियों से जुड़ाव और सामूहिक समर्थन दिन को उत्पादक बनाएगा। लव: प्रेम जीवन में आज भावनात्मक खुलापन और सौहार्द रहेगा। सिंगल को दोस्तों के जरिए किसी आकर्षक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित के लिए साथी के साथ हल्के क्षणों का आनंद लौटेगा। हेल्थ: गर्दन के पीछे खिंचाव या अकड़न महसूस होगी। मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन सीमित रखना फायदेमंद रहेगा। जल संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। लकी रंग: रोज़ पिंक, लकी नंबर: 3

वृश्चिक – सेवन ऑफ कप्स

आज का दिन कल्पनाओं, विकल्पों और अनिश्चित संभावनाओं से भरा रहेगा। परिवार में किसी निर्णय को लेकर कई राय सामने आ सकती हैं। वास्तविकता पहचानना जरूरी रहेगा। बच्चों से जुड़ी किसी योजना में कई विचार एक साथ उभरेंगे। आर्थिक दृष्टि से नए अवसर चमकेंगे, पर हर विकल्प लाभदायक नहीं होगा। रिश्तेदारों के बीच किसी भ्रम को शांतिपूर्वक सुलझाना पड़ेगा। सच्चाई की पहचान ही आज की जीत बनेगी।

करियर: कला क्षेत्र में रचनात्मकता का उफान रहेगा, पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी होगा। बैंकिंग क्षेत्र में कई प्रस्ताव सामने आएंगे, सही का चयन बुद्धिमानी से करें। चिकित्सा क्षेत्र में निर्णयों की अधिकता मानसिक थकान ला सकती है। नौकरी में दिशा को स्पष्ट रखना जरूरी रहेगा। लव: प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी पर अस्पष्ट रहेंगी। विवाहित को साथी के व्यवहार में मिश्रित संकेत मिल सकते हैं। जो दिखता है, वह सच्चा नहीं भी हो सकता है। भावनाओं को स्थिर होकर परखें। हेल्थ: सिर में हल्का चक्कर जैसी अनुभूति हो सकती है। त्वचा पर हल्की एलर्जी या खुजली उभर सकती है। मानसिक रूप से स्पष्टता लाने के लिए ध्यान करना उपयोगी होगा। लकी रंग: चेरी रेड, लकी नंबर: 9

धनु – ऐस ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन नई शुरुआतों और ठोस अवसरों से जगमगाएगा। परिवार में किसी नई योजना की नींव रखी जाएगी। घर में स्थिरता और आशा का माहौल रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद किसी नए कार्य की सफलता सुनिश्चित करेगा। आर्थिक दृष्टि से किसी निवेश या प्रस्ताव से स्थायी लाभ की संभावना है। रिश्तेदारों के बीच किसी सहयोगी निर्णय से संबंध सुदृढ़ होंगे। गृहिणी के लिए यह दिन घरेलू कार्यों में सृजनशीलता और आत्मसंतोष का है। हर नया कदम स्थिरता का वादा करेगा।

करियर: बैंकिंग क्षेत्र में किसी नए खाते या परियोजना से लाभ मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में किसी दीर्घकालिक अवसर का द्वार खुलेगा। प्रबंधन क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट की नींव रखी जाएगी। चिकित्सा क्षेत्र में किसी शोध की ठोस सफलता संभव है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। लव: प्रेम जीवन में नई भावनात्मक स्थिरता का उदय होगा। सिंगल को किसी सच्चे और व्यवहारिक व्यक्ति से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विवाहित के रिश्तों में भरोसे की नींव और गहरी होगी। हेल्थ: घुटनों या एड़ियों में हल्की जकड़न या दर्द महसूस हो सकता है। पाचन बेहतर रहेगा, पर भारी भोजन से बचना चाहिए। ध्यान और प्राणायाम से मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। लकी रंग: ब्लैक, लकी नंबर: 8

मकर – द स्टार

आज का दिन आशा, प्रेरणा और शांत ऊर्जा से भरा रहेगा। परिवार में किसी चिंता का हल सहजता से निकल आएगा। घर का माहौल सौम्य और सुकूनदायी रहेगा। बुजुर्गों के शब्द आज दिशा देंगे। बच्चों के सपनों को लेकर सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से किसी नए स्रोत या अवसर की संभावना है। रिश्तेदारों से किसी अनबन में सुधार होगा। अतीत की उलझनें अब धीरे-धीरे मिटेंगी।

करियर: शिक्षा क्षेत्र में शोध या अध्ययन से जुड़ी प्रगति स्पष्ट दिखेगी। मीडिया क्षेत्र में आपकी रचनात्मकता को पहचान मिलेगी। कला या डिजाइन क्षेत्र में विचार साकार रूप लेंगे। प्रबंधन क्षेत्र में टीम का मनोबल आपकी प्रेरणा से बढ़ेगा। नौकरी में आपकी सकारात्मक सोच कार्यस्थल को संतुलन देगी। लव: प्रेम जीवन में भावनाएं आज निर्मल और शुद्ध रहेंगी। सिंगल को किसी आत्मिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित के रिश्तों में नई ताजगी और रोमांस लौटेगा। हेल्थ: त्वचा पर नमी की कमी से हल्की रूखापन महसूस हो सकता है। योग और ध्यान से शरीर में संतुलन लौटेगा। ताजी हवा और स्वच्छ जल ऊर्जा का स्रोत बनेंगे। लकी रंग: कैरेमल, लकी नंबर: 7

कुंभ – नाइन ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन आत्मसंतोष और उपलब्धियों की कोमल चमक से भरा रहेगा। परिवार में आपके प्रयासों का फल अब दिखने लगेगा। घर में शांति और व्यवस्था बनी रहेगी। बुजुर्ग आपकी सफलता पर गर्व महसूस करेंगे। आर्थिक दृष्टि से यह स्थिरता और आत्मनिर्भरता का समय है। किसी निवेश या मेहनत का फल अब आनंद देगा। गृहिणी के लिए आज आराम और आत्मप्रशंसा का क्षण है। रिश्तेदारों से मिलना मन को सुकून देगा। आत्मविश्वास भीतर से झलकेगा।

करियर: कला क्षेत्र में कार्यरत को अपने हुनर से प्रशंसा और आर्थिक लाभ मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र में लंबे समय से रुका कार्य आज पूर्ण होगा। प्रबंधन क्षेत्र में आपकी सटीकता सबको प्रभावित करेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी आपकी निष्ठा को पहचानेंगे। लव: सिंगल को अपने आत्मसम्मान के कारण नया आकर्षण मिलेगा। विवाहित के रिश्तों में विश्वास और स्थिरता का भाव बढ़ेगा। आप अपने रिश्ते में व्यक्तिगत स्वतंत्रता का महत्व समझेंगे। प्रेम आत्म-सम्मान के साथ खिलता दिखेगा। हेल्थ: रीढ़ के मध्य भाग में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है। आँखों में हल्की थकान या सूखापन रहेगा। योगासन और स्ट्रेचिंग शरीर को लचीलापन देंगे। लकी रंग: मस्टर्ड येलो, लकी नंबर: 3

मीन – फोर ऑफ पेन्टाकल्स

आज का दिन स्थिरता, सुरक्षा और आत्मसंयम का प्रतीक रहेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण निर्णय पर नियंत्रण की भावना हावी रहेगी। घर में अनुशासन और व्यावहारिक सोच का माहौल रहेगा। बुजुर्गों की सलाह आर्थिक दिशा में सहायक सिद्ध होगी। बच्चों की इच्छाओं पर सीमाएं तय करनी पड़ेंगी। आर्थिक दृष्टि से आज धन की सुरक्षा प्राथमिकता होगी। रिश्तेदारों से व्यवहार में थोड़ी औपचारिकता झलकेगी। संयम ही आपकी सबसे बड़ी शक्ति बनेगी।

करियर: बैंकिंग क्षेत्र में किसी लंबित राशि या परियोजना की निगरानी आवश्यक होगी। प्रबंधन क्षेत्र में अधिकार और नियंत्रण बनाए रखना जरूरी रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में किसी नीति पर दृढ़ता से टिके रहना लाभ देगा। चिकित्सा क्षेत्र में संसाधनों का सही उपयोग सफलता देगा। नौकरी में निर्णय तथ्यों पर आधारित होंगे। लव: प्रेम जीवन में आज स्थिरता के साथ हल्का भावनात्मक संकोच रहेगा। सिंगल को किसी आकर्षण के बावजूद पहल करने में झिझक होगी। विवाहित को साथी से संवाद में संयम बनाए रखना होगा। हेल्थ: रक्तचाप थोड़ा अस्थिर रह सकता है। पाचन धीमा रहेगा, इसलिए हल्का भोजन लाभ देगा। पैरों में भारीपन या थकान महसूस हो सकती है। ध्यान से मानसिक स्थिरता लौटेगी। लकी रंग: पीच, लकी नंबर: 1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *