Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress | चुनाव में पहली बार लालू यादव की रैली: दानापुर जेल में बंद रीतलाल के लिए रोड शो किया, शाह बोले- महागठबंधन का सूपड़ा साफ होगा

Actionpunjab
20 Min Read


  • Hindi News
  • National
  • Bihar Election 2025 LIVE Update; PM Modi Rahul Gandhi Amit Shah Tejashwi Yadav | BJP JDU RJD Congress

पटना/नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले फेज के प्रचार में 2 दिन बचे हैं। सोमवार को राजद चीफ लालू यादव इस चुनाव में पहली बार रैली करने निकले। उन्होंने दानापुर से राजद कैंडिडेट रीतलाल यादव के लिए रोड शो किया। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने JCB से फूल बरसाए। रीतलाल यादव फिलहाल जेल में बंद हैं।

15 किलोमीटर के रोड शो में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती भी उनके साथ हैं।

इधर, सीतामढ़ी की चुनावी सभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘ मैं आपको बिहार चुनाव का रिजल्ट अभी बता देता हूं। 14 नवंबर को दोपहर 1 बजे तक लालू-राहुल की पार्टी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

भारी बहुमत से बिहार में NDA की सरकार बनेगी। ‘महाठगबंधन’ में न नेता है, न नीति है। मालूम ही नहीं है कि कौन, किस सीट से लड़ रहा है।’

बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

खड़गे बोले- महिलाओं को 10 हजार देने से नीतीश को वोट नहीं मिलेंगे

पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “नीतीश कुमार ने महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए जमा किए। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें वोट मिलेंगे। बिहार की जनता समझदार है। 10हजार रुपए तो छोड़िए, अगर आप 10 लाख रुपए भी जमा कर दें, तो वे सोच-समझकर वोट देंगे। महिलाओं को 10 हजार रुपए देने का ख्याल 20 साल तक उनके दिमाग में नहीं आया? और क्या यह PM मोदी के दिमाग में 11 साल तक नहीं आया? ये सब चुनावी वादे हैं… PM मोदी और उनके दोस्त नीतीश कुमार लोगों को गुमराह कर रहे हैं।”

10:35 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ललन सिंह बोले- मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वेकैंसी नहीं

मोकामा में केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह का कहना है कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वेकैंसी नहीं है। जब कोई वेकैंसी नहीं है, तो यह सवाल ही नहीं उठता कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। जब तेजस्वी यादव को होश आया, तो उनके पिता और माता दोनों भ्रष्ट थे, और उनके कार्यकाल में बहुत भ्रष्टाचार हुआ।

09:50 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

ओवैसी का तेजस्वी पर तंज- बाबू, क्या आप अंग्रेजी में एक्सट्रीमिस्ट लिख सकते हैं?

बिहार के किशनगंज में एक चुनावी रैली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा -बाबू, क्या आप अंग्रेजी में एक्सट्रीमिस्ट लिख सकते हैं? दरअसल तेजस्वी ने ओवैसी को ‘एक्सट्रीमिस्ट ‘ कहा था । ओवैसी ने कहा कि तेजस्वी ने यह शब्द पाकिस्तान से लिया है।

ओवैसी ने कहा एक इंटरव्यू में तेजस्वी यादव से पूछा कि उन्होंने ओवैसी के साथ गठबंधन क्यों नहीं किया तब तेजस्वी ने कहा, ‘ओवैसी एक चरमपंथी… एक कट्टरपंथी… एक आतंकवादी हैं।’ वह मुझे ‘चरमपंथी’ इसलिए कहते हैं क्योंकि मैं अपने धर्म का गर्व से पालन करता हूं।

09:33 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

बिहार के रोसड़ा में प्रियंका गांधी का रोड शो

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के रोसड़ा में रोड शो किया बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार 4 नवंबर को समाप्त हो रहा है। दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना है। नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएँगे।

08:46 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

योगी बोले- महागठबंधन में 3 बंदर, पप्पू, टप्पू और अप्पू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने दरभंगा में कहा INDIA ब्लॉक में 3 बंदर हैं। एक का नाम पप्पू, दूसरे का टप्पू और तीसरे का नाम अप्पू है।

पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू सच देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। राजद-कांग्रेस का एक पार्टनर सपा यूपी में है। ये लोग राम के विरोधी है। इन लोगों ने राम के अस्तित्व पर सवाल खड़ा किया था।

08:32 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सहरसा में प्रियंका बोलीं-नीतीश की सरकार दिल्ली से चल रही

सहरसा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि, हाल में इन लोगों ने SIR करवाकर 65 लाख वोट काट दिए। आपको वोट कटना मतलब नागरिकता खत्म कर देना। ये बड़ी साजिश है। देश में कुछ भी होता है तो ये लोग हमारे ऊपर ठीकरा फोड़ते हैं। इन लोगों को अपमान मंत्रालय बना देना चाहिए। 20 साल से बिहार में एक ही सरकार चल रही है। नीतीश की सरकार केन्द्र से चलती है। आज बिहार में सीएम का सम्मान नहीं हो रहा है। आपके सीएम की नहीं सुनी जा रही है। बीजेपी के बड़े बड़े नेता यहां आए। बीजेपी के बड़े नेता केवल अतीत की बात करते हैं।

08:28 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

सांसद रवि किशन बोले- राहुल के हाथ जितनी मछली लगीं, उससे कम ही वोट मिलेंगे

भाजपा सांसद रवि किशन ने राहुल गांधी के मछली पकड़ने वाले वीडियो पर कहा है कि उनके हाथ जितनी मछली लगी हैं उससे कम ही वोट उन्हें मिलेंगे। हम वोट पकड़ रहे हैं, वो मछली पकड़ रहे हैं।

07:48 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजप्रताप बोले- जलेबी पकाना, मछली पकड़ना,राहुल को तो रसोईया होना चाहिए था,वो नेता क्यों बने

पटना में जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव ने कहा, राहुल गांधी का काम मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है। वो पूरी जिंदगी मछली पकड़ते रहेंगे। देश अंधकार में डूब जाएगा… ‘जलेबी पकाना, मछली पकड़ना, उनको तो रसोईया होना चाहिए था’। वो नेता क्यों बने?…” तेजप्रताप ने कहा तेजस्वी कल महुआ गए थे, और वहां स्थानीय विधायक ने लोगों पर लाठीचार्ज किया। वो सामाजिक न्याय की बात करते हैं, लेकिन महुआ में वो गरीबों को पीट रहे हैं। मेरा कार्यक्रम राघोपुर में है, और सिर्फ एक नहीं, मेरा हेलीकॉप्टर राघोपुर में दो जगहों पर उतरेगा।

06:58 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

यूपी CM योगी बोले- अपराधियों को खदेड़ेंगे, छाती पर बुलडोजर चलेगा

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दरभंगा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, हमें घुसपैठियों को आने से रोकना है। हमने जैसे 370 हटाकर घुसपैठियों को बाहर किया है वैसे ही यहां से भी बाहर करेंगे।

योगी ने कहा- अपराधियों को मार-मार कर राज्यों से बाहर करेंगे। उनकी घर पर बुलडोजर चलाकर गरीबों के पक्के घर बनाने का काम करेंगे। आप हमें लाइए अपराधी पानी मांगेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

06:47 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भारत-नेपाल बॉर्डर 7 नवंबर तक सील, लोगों का आना-जाना बंद

चुनाव के पहले चरण को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। 3 से 7 नवंबर तक सीमा पूरी तरह सील रहेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच आवाजाही पर पूरी तरह बैन रहेगी।

06:28 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पवन सिंह का 50km लंबा रोड शो, साहेबगंज में शक्ति प्रदर्शन

भोजपुरी एक्टर-सिंगर आज मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 किलोमीटर तक रोड शो करेंगे। इस बीजेपी बीजेपी के सीनियर नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहेंगे। बीजेपी प्रत्याशी राजू कुमार सिंह के आम जनता से वोट की अपील करेंगे। रोड शो की शुरुआत सोनगढ़ से दोपहर 2 बजे होगी। पढ़ें पूरी खबर…

06:04 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद बोले- मुस्लिम विकास योजनाओं को भी तौबा-तौबा बोल दें

बिहार से भाजपा सांसद अशोक कुमार यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार सबके लिए काम करती है। फिर चाहे वह हिंदू हो, मुसलमान, दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा क्यों न हो। अगर हम सबके लिए काम करते हैं तो फिर हमें सबके वोट भी मिलना चाहिए। हमें सबके वोट मिलते भी हैं। जहां मुसलमानों का वोट है, वहां हमें जीरो वोट मिलते हैं।

मैं कहना चाहता हूं कि आपको (मुसलमान) सरकार की विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जब मोदी योजनाओं में भेदभाव नहीं करते, फिर आप वोट देने में क्यों करते हैं। आपको विकास योजनाओं को तौबा-तौबा बोल देना चाहिए। हम पर (भाजपा) सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया जाता है, लेकिन सांप्रदायिक होकर वोट डालता कौन है?

05:45 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

केंद्रीय मंत्री बोले- तेजस्वी का CM बनने का सपना पूरा होने वाला नहीं

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “वे 18 नवंबर को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने का सपना देख रहे हैं लेकिन वो 18 नवंबर उनके लिए कभी आएगा ही नहीं क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत 6 नवंबर और 11 नवंबर को बिहार की जनता उनका सूपड़ा साफ कर देगी। बिहार की जनता चाहती है कि यहां विकास हो। बिहार की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है और बिहार के NDA के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विश्वास है। बिहार की जनता ने बिहार में विकास की गंगा बहती हुई देखी है और ये विकास की धारा और भी तीव्र होगी। इसलिए तेजस्वी यादव चाहें जो भी सपना देख लें या घोषणा कर लें, ये सपना पूरा होने वाला नहीं है।”

05:05 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजप्रताप की तेजस्वी को नसीहत- पार्टी नहीं, जनता मालिक है

04:56 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

PM के कट्टे वाले बयान पर तेजस्वी बोले- जिसकी जैसी सोच, वैसी भावना

पीएम मोदी के ‘कट्टे’ वाले बयान पर तेजस्वी यादव ने भी बयान दिया है। तेजस्वी ने कहा कि जिसकी जैसी सोच है, वैसी ही भावना है। वे वैसे ही कहते हैं और वैसे ही करते हैं। हो सकता है कि NDA में और लोगों को जोड़ने के लिए उन्होंने कट्टा लगाया हो। हमें इस पर कोई टीका-टिप्पणी नहीं करना है। आपने प्रधानमंत्री की भाषा सुनी। आज तक किसी प्रधानमंत्री को ऐसी भाषा में बात करते नहीं सुना।

तेजस्वी ने कहा कि गुजरात में प्रधानमंत्री फैक्ट्री, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, आईटी पार्क की बात करते हैं। यहां कट्टे की बात कर रहे हैं। ये कैसी बात हुई।

04:36 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

जेल गए बाहुबली अनंत सिंह के लिए ललन सिंह मांगेंगे वोट

जदयू नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज यानी सोमवार को मोकामा में चुनावी सभा करेंगे। वे NDA प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह के लिए वोट मांगेंगे। अनंत सिंह राजद नेता दुलारचंद मर्डर केस में बेऊर जेल भेजे गए हैं। वहीं,गृहमंत्री की 3 जिलों में चुनावी सभा होगी।

04:19 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- तेजस्वी को दिन में सपने देखने की मनाही नहीं

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, तेजस्वी यादव के जीवन की सबसे बड़ी गलती यही है कि जो फैसला जनता को लेना है यानी मुख्यमंत्री कौन होगा, उसे लेकर वे खुद बयान दे रहे हैं। मतदाता और जनता का फैसला क्या कोई नेता कर सकता है? ये फैसला मतदाताओं को लेना है हालांकि दिन में सपने देखने से किसी को मनाही नहीं है। यदि वे कह रहे हैं कि वे 18 तारीख को मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं तो ऐसा तो नहीं कि तेजस्वी यादव ने EVM में कोई ‘सेटिंग’ कर दी हो? बिहार की जनता अब कानून के राज को पसंद करती है और विकसित बिहार के सपने को पूरा करने के लिए, प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के संकल्प को पूरा करने के लिए बिहार की जनता फिर NDA की सरकार बनाने जा रही है।”

04:09 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजीव रंजन बोले- जनता ने मन बना लिया है नीतीश कुमार फिर जीतेंगे

JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर कहा, “यह तो साफ है कि जब से चुनाव को लेकर दोनों गठबंधनों के बीच जुबानी जंग शुरू हुई, जिसमें हम तो अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहे थे और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी यह बता रहे थे लेकिन वहां (महागठबंधन में) कांग्रेस आखिरी दम तक तेजस्वी यादव के चेहरे पर सहमत नहीं थी। कुछ न कुछ ऐसा हुआ कि राजद ने कांग्रेस पर दबाव बनाने का प्रयास किया था। लंबे समय से तेजस्वी यादव की चाहत थी कि वे गठबंधन का चेहरा बन पाएं, वो परिस्थिति उन्होंने दबाव बनाकर हासिल करने में कामयाबी पाई। ये अलग बात है कि बिहार में महागठबंधन का कोई भविष्य नहीं है… जनता ने मन बना लिया है कि 2010 से बेहतर नतीजे NDA के पक्ष में होंगे और नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे।”

03:35 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

BJP नेता बोले- तेजस्वी अपने अस्तित्व और भविष्य की चिंता करें

भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, “बिहार के 14 करोड़ लोग तय करेंगे न कि तेजस्वी यादव इसका फैसला लेंगे, जनतंत्र को समाप्त करने की जो उनकी (तेजस्वी यादव) तानाशाही योजना है ये बिहार में नहीं चलने वाली है। 18 तारीख को यदि कुछ होने वाला है तो आप पर अस्तित्ववादी संकट के बादल मंडराने वाले हैं। वे अपने अस्तित्व की, वर्तमान की और भविष्य की चिंता करें।”

03:31 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

पटना में जिला प्रशासन ने निकाली मतदाता जागरुकता बाइक रैली

03:29 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजप्रताप का तेजस्वी को जवाब-पार्टी से बड़ी जनता होती है

तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी के उस बयान का जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था पार्टी ही माई-बाप है। तेजप्रताप ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया है। लिखा- ‘किसी भी पार्टी से बड़ी हमारी आदरणीय जनता मालिक होती है।’

‘महुआ मेरी राजनैतिक कर्मभूमि है, महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है। पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है।’

02:23 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

राजद प्रत्याशी रीतलाल के लिए आज रोड शो करेंगे लालू

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद आज राजद प्रत्याशी रीतलाल यादव के समर्थन में रोड शो करेंगे। रीतलाल, दानापुर से उम्मीदवार हैं। रोड शो दोपहर तीन बजे सगुना मोड़ से शुरू होगा। यह जमालुद्दीन चक तक होगा। इस दौरान सांसद डॉ. मीसा भारती भी मौजूद रहेंगी।

02:14 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी यादव की आज 15 सभाएं, प्रियंका गांधी भी करेंगी रोड शो,

महागठबंधन के नेता लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव आज पटना के बाढ़, मोकामा सहित 15 जगह पर जनसभाएं करेंगे।

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी 3 शहरों में रोड शो करेंगी। इसमें सोनबरसा, रोसड़ा और लखीसराय शामिल हैं।

02:02 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

तेजस्वी बोले- 18 नवंबर को CM बनूंगा, 26 जनवरी तक अपराधी जेल में होंगे

तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने को पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को चुनाव का रिजल्ट आएगा। 18 नवंबर को शपथ लूंगा। 26 नवंबर से 26 जनवरी के बीच बिहार के सारे अपराधी व असामाजिक तत्व, चाहे वे जिस जाति-बिरादरी के हों, जेल में होंगे। यानी खरमास बाद बिहार से अपराधी खत्म। बिहार अपराध मुक्त। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। एनडीए अपराधियों को संरक्षण देता है। हम ऐसा नहीं करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि राज्य में लगातार जंगलराज की स्थिति बनी हुई है। कोई दिन ऐसा नहीं गुजरता है, जब अपराध की बड़ी घटनाएं नहीं होती हो।

02:00 AM3 नवम्बर 2025

  • कॉपी लिंक

आज भागलपुर में CM नीतीश की 3 जनसभाएं, बांका में भी चुनावी रैली

सीएम नीतीश कुमार भागलपुर जिले में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। सुल्तानगंज विधानसभा और शाहकुंड इलाके में मुख्यमंत्री की जनसभा होगी। धोरैया विधानसभा में प्रत्याशी मनीष कुमार के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से अमरपुर विधानसभा में जदयू प्रत्याशी जयंत राज के समर्थन में चुनावी सभा करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *