प्रयागराज के सपा कार्यालय में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव आयोग के मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग द्वारा भरवाए जा रहे एसआईआर फॉर्म में जातीय
.
उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के नाम पर आम लोगों को दस्तावेजों की आड़ में परेशान न किया जाए। सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा कि आधार कार्ड को प्रमाणपत्र मानकर नाम जोड़े जाएं ताकि किसी नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित न किया जा सके। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा के इशारे पर चुनाव आयोग जनता को भ्रमित करने और वोट काटने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षित या अशिक्षित, जन्म प्रमाण पत्र हो या न हो हर नागरिक को वोट देने का मौलिक अधिकार है। किसी भी कागजी औपचारिकता के नाम पर उसे वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
बैठक में समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का स्वागत किया गया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मधुर लंबे समय से पार्टी के निर्भीक, कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने नव नियुक्त प्रदेश प्रवक्ता दान बहादुर मधुर का स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी के रूप में उनके कार्य की सराहना करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी परवेज अहमद, सैयद इफ्तेखार हुसैन, अनिल यादव, पप्पू लाल निषाद, संतलाल वर्मा, सचिन श्रीवास्तव, अरविंद वर्मा, शांति स्वरूप पटेल, वजीर खां, हामिद, संदीप यादव और अन्य नेताओं ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।