Mohali Missing Youth Body Chandigarh Police Recover Update; murder case | मोहाली से गायब युवक का शव चंडीगढ़ जंगल में मिला: 15 अक्टूबर को घर से निकला था, चार लोग राउंडअप, मर्डर की एफआईआर दर्ज – Chandigarh News

Actionpunjab
2 Min Read



मोहाली पुलिस ने चंडीगढ़ से बरामद किया युवक का शव

20 दिन पहले मोहाली के कुंभड़ा से गायब हुए युवक का शव आज चंडीगढ़ के कजहेड़ी में एक कुएं से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अनिल चौहान, निवासी मानसा के रूप में हुई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि हत्या रंजिश के

.

घर से अचानक हुआ था गायब

मानसा निवासी उदेश चौहान की शिकायत पर पहले फेज-8 थाना पुलिस ने उसके भाई अनिल चौहान (22 वर्ष) के गायब होने का मामला दर्ज किया था। उदेश चौहान ने बताया था कि उसके तीन भाई भी वहीं रहते हैं। अनिल चौहान मोहाली के गांव कुभड़ा में रहता था और एक निजी कंपनी में कार्यरत था। बीते 15 अक्टूबर को अनिल कहीं बाहर गया था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद 19 अक्टूबर को फेज-8 थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

चार पांच लोग किए राउंडअप

पुलिस ने इस मामले में 4 से 5 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनकी निशानदेही पर ही अनिल का शव जंगल से बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जल्द ही आरोपियों को नामजद कर गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं, मना जा रहा है कि कल मोहाली पुलिस इस मामले मे प्रेस कांफ्रेंस करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *