Batala Murder: Gangster Jaggu Bhagwanpuria Claims Responsibility| jaggu bhagwanpuria gang| jasjeet murder case| punjab batala case | जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने कराया जसमीत हत्याकांड: पोस्ट कर जिम्मेदारी ली, लिखा-कॉलेज प्रधानगी की दुश्मनी, घनश्यामपुरिया के साथियों का यही हश्र करेंगे – Jalandhar News

Actionpunjab
5 Min Read


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की गैंग की ओर से डाली गई पोस्ट। इनसेट में मृतक जसमीत की फाइल फोटाे।

पंजाब के बटाला में रविवार को हुई जसजीत हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है। इसे लेकर एक पोस्ट भी की गई है। इसमें लिखा है कि बटाला के बेरिंग कॉलेज में जसजीत ने मना करने के बावजूद स्टूडेंट प्रेसिडेंट इलेक्शन लड़ा। वह घनश्यामपुरिया ग

.

बता दें कि बटाला में रविवार (2 नवंबर) शाम 6 बजे डेरा बाबा नानक रोड पर दाना मंडी के पास जसजीत सिंह (40) की हत्या कर दी गई। जसजीत बटाला के मान नगर के रहने वाले थे। इस घटना को 4 बाइक सवारों ने अंजाम दिया। जसजीत सिंह पर दोनों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं। इसी हत्याकांड की जिम्मेदारी जग्गू भगवानपुरिया गैंग ने ली है।

पोस्ट में लिखा- जसजीत विरोधी गैंग के लिए करता था काम कत्ल की जिम्मेदारी वाली पोस्ट में हरविंदर दोधी, दीपा USA और अमन घोटावाला ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। ये सभी लोग जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े हैं। पोस्ट में मृतक जसजीत सिंह को ‘दीप चीमा’ बताते हुए इसे पुरानी रंजिश और कॉलेज प्रधानगी (Presidency) से जुड़े विवाद का परिणाम बताया गया है।

जग्गू भगवानपुरिया गैंग की तरफ से हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट।

जग्गू भगवानपुरिया गैंग की तरफ से हत्या की जिम्मेदारी लेने की पोस्ट।

जानें पोस्ट में जग्गू गैंग के सदस्यों ने क्या लिखा…….

विरोधी गैंग ‘गोपी बकरी’ के लिए काम करता था जसजीत वायरल मैसेज में गैंग ने साफ तौर पर कहा है कि जसजीत सिंह उनके विरोधी गैंग ‘गोपी बकरी’ के लिए काम करता था और उसने उनके एक समर्थक जुगराज को कॉलेज चुनाव में नुकसान पहुंचाया था। पोस्ट में बदला लेने की धमकी दी गई है और आगे भी ऐसी वारदातों की चेतावनी दी गई है।

बाकी प्रधान भी तैयार रहें, सरोपे उन्हें भी पड़ेंगे वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह। 2 नवंबर 2025 को बटाला में जो दीप चीमा का कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी मैं हैरी छेतिया, केशव शिवाला और अमृत दालम लेते हैं।

ये सब हमारे एंटी-गैंग गोपी बकरी के खास बंदे थे, जो उनके कहने पर प्रधान (President) बनाते थे और उन्होंने ही हमारे भाई जुगराज का बेरिंग कॉलेज की प्रधानगी में नुकसान करवाया था। सो, उसके एंटी-प्रधान बनाया था। आज इसे इसकी सजा मिल गई है और बाकी प्रधान भी तैयार रहें। सरोपे उन्हें भी पड़ेंगे।

चैंबर में अगली गोली किसके नाम की है, ये भी सरप्राइज हमने पहले भी कहा था कि मारकर सबका कसूर बताया जाएगा। जो भी हमारी एंटी-गैंग की मदद करेगा, उसका यही हाल होगा। बाकी हमारे जग्गू वीर का फोन चले या न चले, काम ऐसे ही होते रहेंगे। बाकी तैयारी रखो, पता नहीं किसकी मौत कहां आ जाए। वेट एंड वॉच चैंबर में अगली गोली किसके नाम की है, ये एक सरप्राइज ही रहेगा……। हरविंदर दोधी. दीपा USA, अमन घोटावाला।

DSP ने कहा- हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा डीएसपी सिटी सुखविंदर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह थाना सिविल लाइन पुलिस सहित मौके पर पहुंच गए थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि 2 मोटरसाइकिल पर करीब 4 युवक आए थे, इन्होंने जसजीत सिंह को गोलियां चलाकर उसकी हत्या की है। पुलिस की तरफ से हमलावरों को गिरफ्तार करने के लिए टीमें बना दी गई हैं। जल्द ही हमलावरों को पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जसजीत सिंह जिसकी बटाला में गोलियां मारकर हत्या की गई है। (फाइल शॉर्ट)

जसजीत सिंह जिसकी बटाला में गोलियां मारकर हत्या की गई है। (फाइल शॉर्ट)

पत्नी ने बताया-दोस्त के नए घर की पार्टी में गए थे जसजीत की पत्नी चरणजीत कौर निवासी मान नगर बटाला ने बताया कि पति अपने दोस्त के नए घर की खुशी में रखे समारोह में शामिल होने के लिए गया था। जब वह शाम करीब छह बजे अपने दोस्त की कार से उतर कर घर आ रहा था, तो इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उसके पति की मौत हो गई। उनके शरीर में 5 गोलियां लगी थीं।

—————–

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *