Amritsar Prakash Gurpurab Guru Nanak Dev Ji nagar kirtan Update | श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व: अमृतसर में आज नगर कीर्तन, कल प्रकाश पर्व की धूम – Amritsar News

Actionpunjab
2 Min Read


पंजाब के अमृतसर से पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश गुरुपर्व के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा धार्मिक संस्थाओं और संगतों के सहयोग से आज, 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से एक भव्य नगर कीर्तन का आय

.

इस संबंध में जानकारी देते हुए सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के जनरल मैनेजर सरदार भगवंत सिंह धंगेड़ा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश गुरुपर्व कल, 5 नवंबर 2025 को सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में अत्यंत श्रद्धा और आदर के साथ मनाया जाएगा।

धार्मिक झांकियों और कीर्तन से गूंजेगा अमृतसर, प्रकाश पर्व की खुशियों में डूबा शहर

उन्होंने कहा कि इस पवित्र अवसर के उपलक्ष्य में आज श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन सजाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में संगत हिस्सा ले रही है। यह नगर कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजर रहा है। कीर्तन का मार्ग श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर प्लाजा घंटा घर, बाजार माई सेवा, बाजार काठियां, बाजार पापड़ां, बाजार बांसा वाला, आटा मंडी, चावल मंडी, चौक ढाब बस्ती, चौक लछमनसर, चौक मोनी, चौक करौड़ी, चौक मन्ना सिंह, चौक परागदास और श्री गुरु रामदास निवास से होता हुआ पुनः श्री अकाल तख्त साहिब पर समाप्त होगा।

इस दौरान गुरु का कीर्तन, शब्द गायन और धार्मिक झांकियां निकाली जा रही हैं। संगतों में अपार उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरा अमृतसर गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की खुशियों में सराबोर है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *