Gurugram: 62-Year-Old Cancer Patient Jyoti Wadhwa Jumps from 3rd Floor in Sector-56, Commits Suicide | गुरुग्राम में कैंसर से परेशान बुजुर्ग तीसरी मंजिल से कूदी: 62 साल की महिला की मौके पर मौत, परिवार को सोता छोड़ छत पर पहुंची, – gurugram News

Actionpunjab
3 Min Read



गुरुग्राम में सेक्टर-56 में मंगलवार सुबह कैंसर से लंबे समय से जूझ रही 62 वर्षीय महिला ज्योति वाधवा ने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 6 बजे की यह घटना उस समय सामने आई जब परिवार के सदस्य सो रहे थे।

.

घर के बाहर से निकल रहे पड़ोसियों ने घटना की सूचना दी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार ज्योति वाधवा पिछले कई वर्षों से कैंसर की स्टेज-4 से पीड़ित थीं। इलाज के बावजूद उनकी स्थिति लगातार बिगड़ रही थी, जिसके कारण वे मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान और अवसादग्रस्त हो गई थीं।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि रात में दर्द निवारक दवाइयां लेने के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती थी। मंगलवार तड़के करीब पौने छह बजे वे धीरे से बेडरूम से निकलीं और छत पर चली गईं। सुबह 6 बजे के आसपास पड़ोसियों ने जोरदार आवाज सुनी, लेकिन किसी ने तुरंत ध्यान नहीं दिया।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भेज दिया। सेक्टर-56 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। महिला लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थीं और मानसिक तनाव में थीं। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन परिवार के बयानों से पुष्टि हो रही है कि वे काफी परेशान थीं।

घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) टीम और फिंगर प्रिंट ब्यूरो की टीम ने पहुंचकर सबूत जुटाए। छत पर महिला के पैरों के निशान, रेलिंग पर हाथों के प्रिंट और नीचे गिरने का कोण जांचा गया है। पुलिस ने घर के अंदर और छत पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किए हैं, जिसमें महिला अकेले छत पर जाती दिख रही हैं।

परिवार के सभी सदस्यों में पति, दो बेटे और बहू के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सभी का कहना है कि घटना के समय घर में सभी सो रहे थे और किसी को कोई आभास नहीं हुआ। ज्योति वाधवा मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली थीं और पिछले काफी सालों से सेक्टर-56 में अपने परिवार के साथ रह रही थीं।

पड़ोसियों ने बताया कि ज्योति बेहद शांत स्वभाव की महिला थीं, लेकिन बीमारी के बाद वे कम बोलने लगी थीं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *