![]()
लुधियाना के टीबा रोड स्थित गीता नगर में 31 अक्टूबर की शाम मानवता के नाम पर शुरू हुई मदद एक बड़े विवाद का कारण बन गई। पड़ोस में रहने वाली दो पड़ोसियों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई जिसके बाद बात मारपीट और ईंट-पत्थर चलने तक पहुंच गई। इस घटना का सीसीटीवी फु
.
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला अपने पति की मृत्यु के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) हो गई है। इसी मोहल्ले की राजविंदर कौर इंसानियत के नाते उसे रोज़ खाना देती थीं। 31 अक्तूबर की शाम भी वह महिला खाना लेने राजविंदर कौर के घर आई लेकिन राजविंदर कौर घर पर नहीं थीं।राजविंदर कौर के पति ने महिला को थोड़ी देर बाद आने के लिए कहा। बस इसी बात पर मंदबुद्धि महिला नाराज़ हो गई और उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस पर राजविंदर कौर के घर के सामने रहने वाले कुछ पड़ोसी बाहर आ गए और उन्होंने राजविंदर के पति के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
15-20 लोगों ने किया हमला चले पत्थर
विवाद इतना बढ़ा कि जल्द ही यह हाथापाई में बदल गया। पीड़ित महिला राजविंदर कौर ने बताया कि जब वे लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे तभी पड़ोसियों ने 15 से 20 लोगों को बुला लिया और उन पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग आए और उन्होंने पहले पीटा और फिर जमकर पत्थरबाजी की। इस हमले में उन्हें चोटें भी आई हैं। राजविंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को सारे सबूत (सीसीटीवी फुटेज समेत) दे दिए हैं,लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
पुलिस का क्या कहना
पुलिस का कहना है कि उन्हें दोनों पक्षों की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने दोनों पार्टियों को बयान दर्ज कराने और आगे की कार्यवाही के लिए समय दिया था लेकिन फिलहाल दोनों पक्ष सामने नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने यह भी बताया कि दोनों पार्टियों के मेडिकल हो चुके हैं। थाना टीबा प्रभारी रविन्द्र सिंह ने आश्वस्त किया है कि सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर जो भी उचित और कानूनी कार्रवाई बनती है वह जल्द ही की जाएगी।