शीतला चौक के पास स्थित दुकान जहां चोरी हुई।
सीकर में कल्याण मंदिर के पास चोरों ने रात को दुकान के ताले तोड़ लिए। चोर यहां से करीब 60 हजार रुपए की नकदी सहित अन्य सामान चोरी करके ले गए। सुबह जब दुकानदार आया तो उसे ताले टूटे मिले। इसके बाद कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर प
.

चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर वारदात की।
चोरों ने कल्याण मंदिर के पास स्थित पंकज एंड कंपनी किराणा स्टोर के ताले तोड़े। रात के समय दुकान मालिक लक्ष्मी नारायण दुकान बंद करके घर पर चले गए थे। आज सुबह 9 बजे के करीब दुकान खोलने के लिए आए तब देखा कि शटर के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद अंदर सामान की तलाशी ली तो काउंटर में रखी 60 हजार रुपए की नगदी,पान मसाला और सिगरेट के पैकेट सहित अन्य सामान गायब मिला।

कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि जिस जगह यह चोरी हुई वह शहर में शीतला चौक से रामलीला मैदान जाने वाली सड़क पर स्थित है। यहां पर रात के समय पुलिस गश्त भी रहती है। इसके बावजूद भी चोरों ने चोरी की।
यह खबर भी पढ़ें :
42 ग्राम MDMA के साथ तस्कर गिरफ्तार:भवानीमंडी से सीकर सप्लाई देने के लिए आया था, सूचना मिलने पर पुलिस ने दबोचा

सीकर की DSB ब्रांच और उद्योग नगर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई को अंजाम दिया है। इन्होंने सीकर में राणीसती सर्किल के पास दबिश देकर तस्कर से 42 ग्राम MDMA जब्त की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।(पूरी खबर पढ़ें)