घटना के बाद पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।
चंडीगढ़ में बुधवार सुबह होटल मालिक और पार्षद के रिश्तेदार के घर पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। बाइक पर आए 2 बदमाशों ने घर की तरफ 4 गोलियां चलाईं। इस दौरान घर में खड़ी थार का भी शीशा टूट गया।
.
वारदात के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से कई खोल बरामद हुए। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।
इसके लिए शहर में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों के भी बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे रंजिश की वजह का पता चल सके।

घटना में बाहर खड़ी थार गाड़ी का शीशा टूट गया।
वारदात के बाद फरार हुए बदमाश चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक यह फायरिंग सुबह सेक्टर 38C स्थित कोठी नंबर 2176 पर हुई। 2 बदमाश बाइक पर यहां पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलाईं और फिर भाग निकले। शुरुआती जांच में पता चला कि 4 राउंड फायरिंग हुई है। हालांकि पुलिस मौके से खोल इकट्ठे कर रही है।

चंडीगढ़ स्थित इसी कोठी को हमलावरों ने निशाना बनाया गया।
कोठी मालिक का मोहाली में होटल, पंजाब में कॉन्ट्रेक्टर पुलिस के मुताबिक जिस कोठी पर फायरिंग हुई, वह पार्षद हरदीप सिंह के रिश्तेदार की है। पार्षद भी कोठी के भीतर पहुंच चुके हैं। कोठी मनजीत सिंह नाम के व्यक्ति की है। उनका मोहाली में रीजेंटा होटल है। इस वजह से पुलिस इसे रंगदारी के एंगल से भी जोड़कर देख रही है।

फायरिंग का पता चलते ही भारी संख्या में लोग जमा हो गए।
पुलिस ने एंट्री-एग्जिट पॉइंट पर नाकाबंदी की फायरिंग की वजह और बदमाशों की पहचान का फिलहाल कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने इलाके के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर नाकाबंदी कर दी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
पुलिस बोली- टीमें गठित कर जांच कर रहे पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह साफ नहीं हो पाया है कि फायरिंग का मकसद क्या था डराने-धमकाने के लिए की गई या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बदमाशों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।