पवन कुमार | जमुरावां (महराजगंज), रायबरेली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

घटनास्थल पर मौजूद लोग।
रायबरेली के महराजगंज में एक सड़क दुर्घटना में घायल दिव्यांग महिला सुमन (32) की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार शाम को हुई थी, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी ट्राई साइकिल को टक्कर मार दी थी।
गोलहा मजरे जिहवा गांव निवासी सुमन अपने दिव्यांग पति रामसहाय (35) के साथ महराजगंज बाजार जा रही थीं। जिहवा गांव के पास पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने उनकी ट्राई साइकिल में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे सुमन की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि, लखनऊ ले जाते समय बछरावां के पास महिला ने दम तोड़ दिया।
इस मामले में मृतका सुमन के जेठ रामफेर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बाइक नंबर के आधार पर हलोर निवासी अंजनी शर्मा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।
कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।