![]()
सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया वीडियो जारी कर बयान देते हुए
रोहतक डीसी के समर्थन में और अभय चौटाला के बयान की निंदा कर सिरसा के कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने वीडियो जारी किया है। विधायक गोकुल सेतिया ने इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला द्वारा रोहतक डीसी को अल्टीमेटम देने और वायरल वीडियो पर निंदी की। वीडियो जारी कर
.
गोकुल बोले कि पहले सिरसा का छोरा है और हमारा भाई है। आप व आपकी पार्टी के लोग ज्ञापन देने गए थे। आपने (अभय) कहा था कि मेरी यादास्त बहुत तेज है कि मैं भूलता नहीं हूं। तू जानता है ना मेरे को। दूसरी बात ये कही कि सिरसा का है तो मेरी आदत अच्छे से जानता होगा। ऐसी आपकी कौन सी आदत है। लोग जानते हैं या आप इस पर स्पष्टीकरण देने का काम करे।
देखिए। ये एक गुप्ता परिवार के लड़के का अपमान है। मैं इस चीज की घोर निंदा करता हूं। सिरसा के लड़के के साथ जिस प्रकार आपने व्यवहार किया, ये टिप्पणी हर किसी को चुभेगी। आप (अभय) मेरे लिए कहते थे कि ये ढंग है एक अफसर से बात करने का। ये कौन सा तरीका था। मेरी तो विधानसभा है। आप तो बड़े-बड़े पदों पर रहे हैं। आपको तो सिरसा के छोरे के साथ ठीक व्यवहार करना चाहिए था।
यह था पूरा मामला जानिएं
बता दें कि 3 नवंबर को रोहतक में इनेलो का किसान मांगों को लेकर प्रदर्शन था, उसी में इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला गए हुए थे। उन्होंने डीसी को स्वयं ज्ञापन लेने के लिए आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया था और कहा कि हमारी यादास्त बहुत तेज है। रोहतक डीसी सचिन गुप्ता कुछ देर बाद वहां गए और ज्ञापन लिया। इसी दौरान अभय चौटाला ने कहा था कि आप कहां से हो, सिरसा से हो तो क्या मुझे जानते नहीं।
आईएएस सचिन गुप्ता मूलरूप से सिरसा के रहने वाले हैं और किसान परिवार से हैं। वहीं, गोकुल सेतिया द्वारा सीईओ का पीछे करने व विवाद मामले में अभय चौटाला ने सेतिया के व्यवहार की निंदा की थी।