फरीदकोट में हेरोइन व ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार नशा तस्करों के साथ पुलिस।
फरीदकोट जिले में पुलिस टीम ने कोटकपूरा शहर से बाइक सवार 2 नशा तस्कर दोस्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से हेरोइन और कैश बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान कोटकपूरा के मोहल्ला हरनामपूरा निवासी कमलदीप उर्फ टीटू और बंगाली बस्ती निवासी विशाल शर्मा के र
.
पुलिस के अनुसार एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देश पर नशे के मुहिम के तहत इंचार्ज सीआईए जैतो चरनजीत सिंह की निगरानी में एएसआई दर्शन सिंह पुलिस पार्टी सहित कोटकपूरा शहर में जैतो बाइपास लिंक रोड पर नाके पर खड़े थे।
इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक आते दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को काबू कर तलाशी ली तो उनके पास से 400 ग्राम हेरोइन और 5 हजार रुपए बरामद हुए। इस संबंध में इनके खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

डीएसपी(डी) अवतार सिंह।
अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से लेकर आए थे सप्लाई-डीएसपी
इस मामले में डीएसपी(डी) अवतार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी आपस मे दोस्त है और प्राथमिक जांच में सामने आया है कि वह यह हेरोइन अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से लेकर आए थे तथा इसे आगे सप्लाई किया जाना था। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी पुराना है।
इनके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर मामलों सहित कुल 19 केस दर्ज हैं। अब अदालत में पेश कर इनका रिमांड हासिल किया जा रहा है ताकि उनके नेटवर्क की जांच की जा सके और यह पता लगाया जा सके कि यह नशा आगे किसे सप्लाई किया जाना था।