Bike rider seriously injured after being hit by a speeding car | तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर: लखनऊ में चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी – Lucknow News

Actionpunjab
2 Min Read


लखनऊ9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मंगलवार शाम कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना वीआईपी रोड पर अवधी चौकी के पास हुई।

घायल व्यक्ति की पहचान मनोज कुमार द्विवेदी के रूप में हुई है, जो अपनी बाइक (UP35 AC 6970) से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक निसान कार (UP32 KP 5252) ने उन्हें टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अवनीश कुमार चौधरी चला रहे थे और वह तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहे थे। हादसे में मनोज द्विवेदी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत लोहिया अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के पुत्र कौस्तुभ मनोज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कार में पांच लोग सवार थे, जो दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। कृष्णानगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *